AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

एसीबी का छापा : खान विभाग के अधीक्षण अभियंता गिरफ्तार, 100 करोड़ की संपत्ति निकली

आईजी दिनेश एमएन के नेतृत्व में हुई पूरी कार्यवाही

arln-admin by arln-admin
November 1, 2019
Reading Time: 1 min read
acb arrest superintending engineer of mines department


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय (इंटेलीजेंस शाखा) की आठ टीमों ने शुक्रवार को खान विभाग के उदयपुर में पदस्थापित अधीक्षक अभियंता एवं तकनीकी सहायक निदेशक दिवान सिंह देवड़ा के घर, कार्यालय सहित अन्य ठिकानों पर छापेमारी की और रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार भी कर लिया। एसीबी सर्च में दिवान सिंह की 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति होने का खुलासा हुआ है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिदेशक आलोक त्रिपाठी ने बताया कि एसीबी आईजी दिनेश एमएन के नेतृत्व में एसीबी से प्राप्त सूचना के अनुसार जयपुर, उदयपुर सहित आठ टीमों ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में खान विभाग के अधीक्षण अभियंता एवं तकनीकी सहायक निदेशक दिवान सिंह देवड़ा, इनके पिता किशोर सिंह देवड़ा, व्यावसायिक पार्टनर करण सिंह और अवधेश सिंह के उदयपुर, सीकर, सिरोही और जयपुर स्थित निवास स्थलों पर छापा मारा। सर्च में दिवान सिंह से संबंधित करीब 100 करोड़ से अधिक संपत्ति के विभिन्न मूल्यवान सामग्री, दस्तावेज बरामद हुए।

एसीबी ने सर्च पूरी होने के बाद दिवान सिंह देवड़ा को करीब 5 महीने पूर्व रिश्वत मांगने के उस केस में गिरफ्तार किया है, जिसमें वह ट्रेप होने से तो बच गया था, लेकिन एसीबी के वेरिफिकेशन के दौरान दिवान सिंह ने परिवादी से 1 लाख रूपए रिश्वत ली थी, 3 लाख रूपए रिश्वत की अतिरिक्त मांग की थी और माइंस चलाने देने की एवज में हर महीने 2.5 लाख रूपए बंधी की मांग की थी। वैरीफिकेशन में इन सभी तथ्यों की पुष्टि हुई, लेकिन उसी दौरान एपीओ होने से रिष्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार होने से बच गया, तो आज एसीबी टीम ने पूरी तैयारी के साथ दिवान सिंह देवड़ा के घर पर छापा मारा और तब जो संपत्ति सामने आयी, उसे देखकर तो एसीबी की टीमें भी चौंक गयीं।

संपत्ति इतनी कि एसीबी अधिकारी तक चौंक गए

बेंगलुरु में 80 करोड़ की 1 एकड़ जमीन

: बेंगलुरु बन्नेरघट्टा रोड पर 01 एकड़ भूमि के कागजात मिले, जिसमें कॉमर्शियल कॉपलैक्स के लिए जेवी की जा रही है। इसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 80 से 85 करोड रुपए है।

: दिवान सिंह का उदयपुर के सेक्टर 14 में एक आवासीय मकान, जिसमें वह निवासरत है के कागजात।

: उदयपुर में अन्य दो आवासीय मकान के कागजात।

: सिरोही शहर में 4 आवासीय भूखंड।

: जयपुर में दो आवासीय मकान।

: पिंडवाड़ा सिरोही में दो आवासीय भूखंड।

: सुंदर पैराडाइज के नाम से गेस्ट हाउस व एक फार्म हाउस  के कागजात।

: गांव में 60 बीघा कृषि भूमि।

: उदयपुरवाटी में 7 बीघा कृषि भूमि।

: उदयपुरवाटी में ही एक बीघा में बना एक स्टोन क्रशर प्लांट।

: अधीक्षण अभियंता के उदयपुर आवास से 70 हजार रुपये की नगद राशि

: आवास से माता-पिता, पत्नी एवं पुत्र के नाम 1 करोड़ 81 लाख रुपए के विभिन्न बैंक खातों में एफडीआर के कागजात मिले।

: विभिन्न बैंकों की 30 पासबुक एवं 11 चेक बुक, 3 बैंक लॉकर की चाबी भी बरामद की गई।

: बैंक पासबुक में लगभग तीन करोड़ का ट्रांजैक्शन के सबूत भी मिले।

: सर्च में एक पोकलैंड मशीन के क्रय करने के कागजात।  

: कई पार्टनरशिप डीड के दस्तावेज भी बरामद किए।

: तीन चार पहिया वाहन एक ट्रैक्टर व कई वाहनों के दस्तावेज़

 : अधीक्षण अभियंता के निवास स्थान से विदेशी ब्रांड की मूल्यवान शराब की 80 बोतल एवं 4 कार्टून महंगी बियर भी मिली।

केस रफा-दफा करने के मांगे थे 7.5 लाख की रिश्वत

divan singh devdaभ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिदेशक आलोक त्रिपाठी ने बताया कि परिवादी ने एसीबी में 5 माह पूर्व  लिखित शिकायत देकर बताया था कि अधीक्षण अभियंता दीवान सिंह देवड़ा ने उसके स्टोन माइंस पर खड़े ट्रकों को अवैध रूप से सीज कर दिया एवं माइंस का अनावश्यक चालान भी बनाया था। फर्जी तरह से बनाए इस मामले को रफा-दफा करने की एवज में अधीक्षण अभियंता दीवान सिंह देवड़ा 7.5 लाख रुपए की रिश्वत की राशि की मांग कर रहा है और 50 हजार रुपए पूर्व में ले भी चुका है।

शिकायत का एसीबी निरीक्षक जयपुर शहर (द्वितीय) मांगे लाल यादव के नेतृत्व में का सत्यापन करवाया गय। सत्यापन के समय अधीक्षण अभियंता दीवान सिंह देवड़ा ने 1 लाख रुपए की रिश्वत की राशि ली एवं 3 लाख रुपए की और रिश्वत की राशि की मांग की एवं सत्यापन के समय परिवादी को यह भी कहा कि माइंस का सुचारू संचालन करना है तो 2.5 लाख रुपए मंथली रिश्वत की राशि भी देनी पड़ेगी।

सत्यापन के बाद अधीक्षण अभियंता दलाल सिंह देवड़ा एपीओ हो जाने की वजह से एसीबी द्वारा ट्रैप नहीं हो सका। एसीबी ने आरोपी दीवान सिंह देवड़ा के खिलाफ रिश्वत की राशि पूर्व में प्राप्त करने का अलग से प्रकरण दर्ज किया और आज इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसआईयू प्रथम जयपुर) पृथ्वीराज मीणा ने अधीक्षण अभियंता दीवान सिंह देवड़ा को गिरफ्तार किया।

Tags: ##DivanSinghDevda##MinesdepartmentBribeCaseDivanSinghDevda#MinesDepartmentBribeCase#MinesDivanSinghDevdaacb

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .