उदयपुर,(ARLive news)। नगर निगम चुनाव को लेकर हर वार्ड में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता न सिर्फ एक्टिव हो गए हैं, बल्कि दावेदार टिकट मिल जाए, इस जुगाड़ के लिए सिफारिशें भी करवा रहे हैं। पार्टी पदाधिकारियों को हर वार्ड से कम से कम 4 से 5 दावेदारों के आवेदन पार्षद प्रत्याशी के लिए मिल रहे हैं।
इनमें सबसे ज्यादा चर्चित इन दिनों वार्ड 17 हो रहा है। वार्ड 17 से 18 दावेदारों ने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर भाजपा पदाधिकारियों को आवेदन दिए हैं। हालां कि दोनों ही पार्टी कांग्रेस और भाजपा में 70 वार्ड के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा 2 नंवबर तक होने की उम्मीद है।।
भाजपा ने आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर तय की गयी है। इसके बाद पदाधिकारी इन नामों पर चर्चा करेंगे और वार्ड के प्रत्याशी के नाम की घोषणा की जाएगी।


