AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जीवनतारा रिसोर्ट में आबकारी का छापा : अवैध रूप से संचालित बार में बिक रही थी अवैध विदेशी शराब

अवैध बार चलाने और अवैध विदेशी शराब बेचने का मामला

arln-admin by arln-admin
October 29, 2019
Reading Time: 1 min read
जीवनतारा रिसोर्ट में आबकारी का छापा : अवैध रूप से संचालित बार में बिक रही थी अवैध विदेशी शराब


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार रात को शहर के गोवर्धन विलास थाना के सामने गली में स्थित जीवनतारा रिसोर्ट पर छापा मारा और वहां शराब का अवैध बार पकड़ा। आबकारी टीम ने अवैध रूप से संचालित हो रहे बार से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब भी बरामद की है, जिसके चलते ये मामला ज्यादा गंभीर हो गया है। टीम ने जीवन तारा रिसोर्ट मैनेजर सहित 2 आरोपियों को बार से गिरफ्तार किया है। जब्त की गई शराब की कीमत डेढ़ से दो लाख रुपये आंकी जा रही है।

आबकारी अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश है कि उदयपुर सहित जहां-जहां राज्य में विदेशी शराब का ग्रे मार्केट (काला धंधा) है, वहां अभियान स्तर पर कार्यवाही कर इसे पकड़ा जाए और खत्म किया जाए। इसी के तहत मुखबीर से हमें जीवन तारा रिसोर्ट में अवैध बार चलने की सूचना मिली थी। इस पर टीम ने आज यहाँ छापा मारा तो अवैध रूप से संचालित हो रहे बार मे भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। खासबात है कि बरामद शराब में काफी मात्रा विदेशी शराब (विदेश में निर्मित हुई विदेशी शराब) की है। टीम शराब की बोतलों की गिनती कर रही है।

जानिए…क्या है विदेशी शराब का ग्रे मार्केट

विदेश में निर्मित विदेशी शराब (एफ.एम.एफ.एल.) इंडिया के बजाए दूसरे देश मे निर्मित होती है। यह शराब इंडिया इम्पोर्ट होती है तो इस पर नियमानुसार कस्टम ड्यूटी चुकानी होती है। लेकिन इंडिया में भारी मात्रा में विदेशी शराब गैर कानूनी रूप से बिना कस्टम ड्यूटी चुकाए ही मंगवाई जा रही है। इसमें भी इसकी उदयपुर और गुजरात के काफी ज्यादा डिमांड है। कस्टम ड्यूटी चोरी के साथ जो अवैध विदेशी शराब यहां सप्लाई हो रही है, उसका मार्केट ही ग्रे मार्केट (काला बाजार या गैर कानूनी) है।

उदयपुर है विदेशी शराब का बड़ा ग्रे मार्केट

आबकारी और पुलिस सूत्रों के अनुसार उदयपुर के कई होटल्स में अवैध रूप से बार संचालित है। इन बार मे विदेशी शराब की बड़ी मात्रा में मांग रहती है। यही कारण है कि उदयपुर विदेशी शराब का बड़ा ग्रे मार्केट है। इस बात को खुद आबकारी विभाग भी स्वीकार करता है, और इसी के चलते अभियान स्तर पर कार्यवाही की जा रही है।

कार्यवाही में ये टीम रही शामिल

सहायक आबकारी अधिकारी लोकेश जोशी के नेतृत्व में पेट्रोलिंग ऑफिसर नाथू सिंह, जमादार बंशीलाल, सिपाही जगदीश, जितेंद्र, मनीष, चेतन, मांगीलाल, युगतार्थ, अशोक, गीता शर्मा, भावना चौबीसा, सुभाष और ओंकार ने  कार्यवाही को किया है।

फ़ोटो :

excise department raid on jivantara resort udaipurexcise department raid on jivantara resort udaipurexcise department raid on jivantara resort udaipur

Tags: ##ForeignLiquorSmuggling#ExciseDepartment#FMFL#ForeignLiquor#JeevanTaraResort#JivanTaraResort#LiquorSmuggling#UdaipurJivanTaraResortudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .