ब्रसेल्स,(ARLive news)। बेल्जियम की बजट मंत्री सोफी विल्मस को देश का नया कार्यवाहक प्रधानमंत्री चुना गया है। वह देश की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं। इस आशय की घोषणा मौजूदा प्रधानमंत्री चार्ल्स मिशेल ने की।
हालांकि 44 वर्षीय विल्मस को अभी किंग फिलिप द्वारा अपने पद का शपथ ग्रहण करना है। मिशेल एक दिसंबर से यूरोपीयन काउंसिल के प्रमुख का पद संभालने वाले हैं, इसलिए देश में नए प्रधानमंत्री की जरुरत पड़ी है।


