उदयपुर,(ARLive news)। शहर के अमल का कांटा स्थित प्लास्टिक की होलसेल दुकान में दीपावली की रात अचानक आग लग गयी। आग ने कुछ ही देर में भयाभय रूप ले लिया और पूरी दुकान को चपेट में ले लिया। दुकान से लपटें उठती देख आस-पास वालों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी।
दुकान मालिक भी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम के लगातार प्रयास के बाद देर रात तक आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। पुलिस ने बताया कि आग की चपेट में आने से दुकान में रखा प्लास्टिक का सारा सामान खाक हो गया। सकड़ी गलियां होने के कारण बड़ी फायर ब्रिगेड को वहां तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई।
आग की जानकारी मिलने पर आस-पास काफी लोग इकट्ठे हो गए। आग की लपटें देखकर सभी को डर था कि आग दूसरी दुकानों और मकान तक नहीं पहुंच जाए।


