उदयपुर,(ARLive News)। उदयपुर जिले के कोटड़ा सर्किल के पुलिस उप अधीक्षक (डीएसपी) शंभु सिंह राठौड़ का शुक्रवार शाम निधन हो गया।पुलिस अधिकारियों ने उनके परिजनों परिजनों को सूचित किया है।
पुलिस ने बताया कि डीएसपी शंभु सिंह राठौड़ उदयपुर के कोटड़ा सर्किल में सरकारी क्वार्टर में अकेले रहते थे, मूलतः वे जोधपुर रेंज के रहने वाले थे। सुबह उनके घर पर काम करने वाला लड़का पहुँचा तो वे उठे नही थे। काफी देर डीएसपी शंभु सिंह की तरफ से कोई जवाब नही मिला तो उसने अन्य लोगों को सूचित किया। पुलिस ने जब शंभु सिंह को चेक किया तो वे मृत मिले।
पुलिस आशंका जता रही है कि रात को डीएसपी शंभु सिंह को सोते समय हृदयघात आया होगा, और इससे उनकी मृत्यु हुई है। हालांकि मृत्यु के स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे।


