उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान पुलिस की उदयपुर एटीएस यूनिट ने उदियापोल बस स्टैंड पर तस्कर से 5 किलो अफीम पकड़ कर बड़ी कार्यवाही की है। आरोपी यह अफीम सप्लाई के लिए उदयपुर ला रहा था।
एटीएस से प्राप्त जानकारी के अनुसार टीम ने चित्तौड़गढ़ के गंगरार निवासी विक्रम गाडरी पुत्र रामलाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 किलो अवैध अफीम बरामद की है। एटीएस ने आरोपी को स्थानीय सूरजपोल थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। थाना पुलिस आरोपी से अग्रिम पूछताछ कर रही है।
टीम ने यह कार्यवाही एडि.एसपी अंजना सुखवाल और इंस्पेक्टर विजय कुमार के नेतृत्व में की है।


