AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

गांधी परिवार की सुरक्षा में मोदी सरकार ने किया बड़ा बदलाव

गांधी परिवार पर नजर रखना चाहती है मोदी सरकार : कांग्रेस

arln-admin by arln-admin
October 7, 2019
Reading Time: 1 min read
GANDHI PARIWAR SPG SECURITY


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(ARLive news)। केंद्रीय गृह मंत्रालय स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) सुरक्षा को लेकर नए बदलाव कर रहा है। जिन्हें भी ये सुरक्षा प्राप्त है, अब उनके साथ विदेशी दौरों पर भी SPG के जवान तैनात रहेंगे, यानी कोई भी व्यक्ति जिसे ये सुविधा प्राप्त है, उसके साथ जवान भी विदेश का दौरा करेंगे। कांग्रेस पार्टी गृह मंत्रालय के इस फरमान को गांधी परिवार पर नजर रखने के इरादे से जोड़ रही है। कांग्रेस प्रवक्ता बृजेश कलप्पा ने कहा कि यह सीधे उन पर नजर रखने की बात है। भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों का खंडन किया है।

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा गांधी परिवार को मिलती है SPG सुरक्षा

सुरक्षा को लेकर पहले ऐसा नहीं होता था, लेकिन अब सरकार नियम में बदलाव कर रही है। सरकार के इस फैसले को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और गांधी परिवार के अन्य सदस्यों के दौरों से जोड़ा जा रहा है। SPG सुरक्षा देश में प्रधानमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्रियों को दी जाती है। अभी ये सुविधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा गांधी परिवार को मिलती है। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष (अंतरिम) सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल हैं। पहले ये सुरक्षा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी दी जाती थी, लेकिन हाल ही में उनकी सुरक्षा में सिर्फ Z+ कवर कर दिया गया।

बता दें कि महाराष्ट्र चुनाव से पहले राहुल गांधी विदेशी दौरे पर रवाना हो गए हैं, इस बात की चर्चाएं हैं कि वह बैंकॉक गए हैं या फिर कंबोडिया, लेकिन उनकी आधिकारिक लोकेशन की जानकारी नहीं है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई बार इस पर सवाल उठाए जा चुके हैं कि राहुल गांधी अक्सर ऐसी विदेशी यात्राओं पर जाते हैं, जिसकी देश को जानकारी नहीं होती है। जबकि वह विपक्षी पार्टी के बड़े नेता हैं। इसके पहले भी राहुल गांधी कई बार 50 दिन की छुट्टी या ऐसे दौरों पर गए हुए हैं, जिनपर बीजेपी निशाना साधती रही है।

Tags: #gandhifamily#spgSecuritymodi

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .