उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) के शुक्रवार को हुए चुनाव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत अध्यक्ष चुने गए हैं। वैभव गहलोत के साथ खड़े सीपी जोशी गुट ने आरसीए के सभी छह पदों पर जीत हासिल कर कब्जा जमा लिया है। इस पूरे चुनाव में रामेश्वरलाल डूडी को करारी हार मिली है।
आरसीए अध्यक्ष पद पर वैभव गहलोत के सामने रामप्रकाश चौधरी खड़े हुए थे। इसमें वैभव गहलोत 25-6 के अंतर से जीते हैं। उपाध्यक्ष पद पर अमीन पठान के सामने एष्वर्या कटोच थीं, इसमें अमीन पठान ने 22-9 के अंतर से जीत हासिल की। वहीं सचिव पद पर महेन्द्र शर्मा के सामने सोमेन्द्र तिवारी थे। इनमें महेन्द्र शर्मा 21-9 के अंतर से जीते हैं। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर कृष्णा निमावत 21-10, संयुक्त सचिव पर महेन्द्र नाहर 19-10 और एग्जीक्यूटिव मेंबर पर देवाराम चौधरी 22-8 से जीते है।



