AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के भाई को भाजपा की सहयोगी RPI पार्टी ने दिया टिकट

arln-admin by arln-admin
October 3, 2019
Reading Time: 1 min read
CHHOTA RAJAN BROTHER DEEPAK NIKALJE


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई,(ARLive news)। मुंबई में होने वाले विधानसभा चुनाव में राजनीति और अंडरवर्ल्ड के बीच खींचतान का माहौल भी देखने का मिल रहा है। भाजपा की सहयोगी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) ने पश्चिमी महाराष्ट्र के फलटण विधानसभा सीट से जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के भाई दीपक निकालजे को चुनावी मैदान में उतारा है।

महाराष्ट्र में 21 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके लिए भाजपा, शिवसेना और अन्य छोटे सहयोगियों के बीच सीटों का बंटवारा हुआ है। इस बंटवारे के तहत केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के नेतृत्व वाली आरपीआई को छह सीटें दी गई हैं।

इन छह सीटों में से एक सीट पर आरपीआई ने दीपक निकालजे को चुनाव लड़ाने का फैसला लिया है। अठावले ने बुधवार को मुंबई में उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। ऐसा पहली बार नहीं है कि निकालजे आरपीआई के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, इससे पहले पार्टी के टिकट पर उन्होंने मुंबई के चेंबूर से विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वह चुनाव हार गए थे।

आरपीआई के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि इस बार दीपक निकालजे ने फलटण से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की क्योंकि वह उस इलाके से आते हैं और उनका वहां अच्छा संपर्क है। वह स्थानीय लोगों के बीच जाने माने व्यक्ति हैं। महाराष्ट्र की अन्य पांच सीटें जहां से आरपीआई के उम्मीदवार मैदान में होंगे, वे हैं सोलापुर जिले के मालशिरस, नांदेड़ जिले के भंडारा और नयगांव, परभणी में पाथरी और मुंबई में मानखुर्द-शिवाजी नगर।

Tags: #MaharashtraElection#RPIChhotaRajan#RPIDeepakNikalje

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .