AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

स्कूल की दीवार ढही, तीन बच्चों की दबने से मौत

arln-admin by arln-admin
September 28, 2019
Reading Time: 1 min read
udaipur khewada school wall collapsed


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। खेरवाड़ा के थोबावाड़ा गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार सुबह दीवार ढहने से तीन बच्चों की मौत हो गयी। हादसा होता देख बच्चों को बचाने के लिए ग्रामीण दौड़े। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर बच्चों को निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

मलबे में दबने से मरने वाले बच्चों के नाम अविनाश 8 पुत्र नानालाल मीणा, मनीषा 14 पुत्री बाबूलाल मीणा और आयुष 5 पुत्र अमृतलाल मीणा बताए गए हैं। जिस समय स्कूल की परकोटे चार दीवारी की दीवार गिरी बच्चे वहां से गुजर रहे थे।

हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। तब तक सैकड़ों की तादात में आक्रोशित ग्रामीण वहां इकट्ठे हो चुके थे। पुलिस ने ग्रामीणों की समझाइश की और बच्चों के शव को मुर्दाघर रखवाया।

ग्रामीणों और स्कूल के शिक्षकों ने स्कूल भवन के निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग होने का आरोप लगाया। राजस्थान पंचायती राज षिक्षक संघ के प्रदेष अध्यक्ष शेर सिंह चौहान ने इस हादसे के लिए स्कूल के निर्माण करने वाले ठेकेदार और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया और उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

Tags: #schoolwallcollapsed#udaipur kherwada collapsed school wall 3 school student die#UdaipurKherwadaarlivenewsudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .