AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

एसीबी का रिवर्स ट्रेप : बेगूं थानाधिकारी हाड़ा को रिश्वत “देते हुए” गिरफ्तार किया

विधायक ने एसीबी में हाड़ा की रिश्वत देने की शिकायत की थी : हाड़ा लंबे समय तक एसीबी में भी इंस्पेक्टर रह चुके है

arln-admin by arln-admin
September 25, 2019
Reading Time: 1 min read
inspector virendra singh hada


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(ARLive news)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय, जयपुर शहर द्वितीय,जयपुर देहात एवं चित्तौड़गढ़ एसीबी टीमों ने बुधवार को संयुक्त कार्यवाही करते हुए रिश्वत देने के आरोप में जिला चित्तौड़गढ़ में बेगू थानाधिकारी विरेन्द्र सिंह हाड़ा को हवाला के माध्यम से बेगू विधायक राजेन्द्र विधुड़ी को 11 लाख 18 हजार रूपये की रिश्वत देने के आरोप में हवाला एजेन्ट हिमांशु सहित गिरफ्तार किया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिदेशक डॉ. आलोक त्रिपाठी ने बताया कि परिवादी विधायक बेगू राजेन्द्र विधुड़ी ने एसीबी में यह शिकायत दी कि उसे बेगू थानाधिकारी विरेन्द्र सिंह हाड़ा क्षेत्र में अफीम एवं डोडा पोस्त की तस्करी व अन्य गलत तरीकों से कमाए हुए 15 लाख रूपये रिश्वत के रूप में देने की कोशिश कर रहा है, ताकि मैं उसे बेगू थानाधिकारी के पद पर बनाये रखूं एवं अन्यत्र स्थानान्तरण नहीं होने दूं।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अति. पुलिस अधीक्षक जयपुर शहर प्रथम चंचल मिश्रा एवं अति. पुलिस अधीक्षक जयपुर देहात नरोत्तम वर्मा के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक जयपुर शहर द्वितीय मांगेलाल यादव द्वारा शिकायत का गहनता से अनुसंधान कर उक्त मांग का सत्यापन किया गया। पुष्टि के बाद बुधवार को जयपुर एसीबी टीम द्वारा हवाला एजेन्ट हिमांशु को विधायक के आदमी को रिश्वत की राशि देते हुये जयपुर स्थित विद्याधर नगर से गिरफ्तार किया। दूसरी ओर चित्तौड़गढ़ एसीबी टीम द्वारा बेगू थानाधिकारी विरेन्द्र सिंह को हवाला के माध्यम से बेगू विधायक को 11 लाख 18 हजार रूपये की रिश्वत की राशि हवाला के माध्यम से भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया एवं अग्रिम कार्यवाही जारी है।

लंबे समय तक एसीबी में रह चुके हैं हाड़ा

एसीबी टीम द्वारा गिरफ्तार हुए इंस्पेक्टर वीरेन्द्र सिंह हाड़ा खुद लंबे समय तक एसीबी में इंस्पेक्टर रह चुके हैं। 2011-2012 एसीबी की उदयपुर यूनिट में इंस्पेक्टर थे। वे एसीबी में करीब तीन साल तक इंस्पेक्टर रहे हैं। तब वे राज्य पुलिस रैंक के अनुसार सब इंस्पेक्टर थे। पदोन्नति के बाद वे इंस्पेक्टर बनकर उदयपुर के डबोक थाने में थानाधिकारी लगे। विधानसभा चुनाव से पहले हुए तबादलों में उनका तबादला उदयपुर जिले के बाहर हो गया था।

Tags: #ACBreverseTrap#chittodgarh#chittodgarhBenguPoliceThana#InspectorVirendraSinghHadaTrapacb

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .