AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

इस श्राद्ध पक्ष पितृों की याद में लोग गुलाब बाग “पितृ स्मृति वन” में उनके नाम से लगा रहे पौधे

वन विभाग तीन दिन तक चलाएगा "एक पौधे अपने पितृों के नाम" अभियान

arln-admin by arln-admin
September 25, 2019
Reading Time: 1 min read
udaipur gulab bag pitra smrirt van


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। श्राद्ध पक्ष के दौरान इन दिनों गुलाब बाग के पितृ स्मृति वन में लोग अपने पितृों की याद में पौधरोपण भी कर रहे हैं। शहरवासी इस प्रयास को अपने पितृों के प्रति एक उर्जावान श्रद्धांजलि के तौर पर देख रहे हैं।

कई पर्यावरण प्रेमी शहरवासियों ने तो अपने माता-पिता, दादा-दादी की याद में उनकी नाम पट्टिका (नेम प्लेट) के साथ पितृ स्मृति वन में पौधे लगा भी दिए हैं। लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए वन विभाग का उत्तर मंडल 26 सितंबर से 28 सितंबर तक “एक पौधे अपने पितृों के नाम” अभियान चलाएगा और पितृ स्मृति वन में जनसहभागिता से पौधरोपण करवाएगा।

मात्र 1000 रूपए में संजो रहे पित्रों की यादें और आशीर्वाद

डीएफओ ओपी शर्मा ने बताया कि श्राद्ध पक्ष में अपने पितृों की याद में कई लोग पौधे लगाने के लिए आए हैं। गुलाबबाग नजदीक है, इसलिए पितृ स्मृति वन में पितृों की याद में पौधा लगाने को प्रथमिकता दे रहे हैं। पौधे की देखभाल हो सके और पौधा पितृों के आशीर्वाद से बड़ा हो सके, इसके लिए एक पौधे पर 1000 रूपए जमा करवाने होते हैं। पौधे के बड़े होने तक उसकी पूरी देखभाल और सार संभाल वन समिति सदस्य करते हैं। जिसकी याद में पौधा रोपा जाता है, उसका नाम पौधे पर लगायी पट्टिका पर लिखा जाता है।

पितृ स्मृति वन में अभी 50 पौधे की जगह ही बची है। पितृ स्मृति वन में पौधरोपण के लिए उत्तर मंडल के एसीएफ देवेन्द्र कुमार तिवारी से 8890331921 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Tags: ##PitraSmritiVan#smritivan#UdaipurPitraSmritiVanudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .