उदयपुर,(ARLive news)। शहर में हुई झमाझम तेज बारिश के साथ ही शाम फतहसागर पर बिजली गिरी। इस दौरान फतह सागर पर कई टूरिस्ट भी मौजूद थे, जिन्होंने ये नजारा देखा।
शाम करीब 4 बजे फ़तेश्वर महादेव मंदिर के सामने फतह सागर में बिजली गिरती हुई देखी गयी। बिजली गिरी और फतहसागर की लहरों में समां गयी।
इधर तेज बारिश के बाद घण्टाघर में ऐसे हालात हो गए और पानी का बहाव इतना तेज हो गया मानो यहां बादल फटा हो।
देखिए घंटाघर के हालात का वीडियो : तेज बहाव


