वाशिंगटन,(ARLive news)। अमेरिका के वाशिंगटन की सड़कों पर गोलीबारी होने की खबर है। एक मीडिया के अनुसार बताया जा रहा है कि घटना में कई लोगों की मौत हो गई है। इस स्थान की व्हाइट हाउस से दूरी केवल तीन किलोमीटर है। वाशिंगटन की गलियों में गोलियों की आवाज सुनी गई। इस गोलीबारी में कई लोगों को गोली लगी है।
पुलिस के अनुसार घटना में छह लोगों को गोली लगी है। घटना गुरुवार रात को घटित हुई। पीड़ितों की हालत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। घायलों को घटनास्थल से एंबुलेंस में ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना में एक की मौत हो गई है वहीं पांच लोग घायल हो गए हैं।


