उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर शहर के सवीना थाना क्षेत्र के एकलिंगपुरा चौराहे से उमरड़ा रोड की तरफ रोड पर मनवार होटल के सामने गली स्थित घर में मंगलवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। रात को उसके दोस्त और मकान मालिक अनिल पालीवाल जब घर पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ। घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में खौफ और सनसनी का माहौल है।
सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को मोर्चरी में रखवाया है।
थानाधिकारी संजीव स्वामी ने बताया कि मृतक पठानकोट निवासी राहुल पंजाबी (28) है। यह उदयपुर में सिक्स लेन हाइवे का काम कर रही सद्द्भाव कंपनी में काम कर रहा था। मृतक के सिर में लगी गोली आरपार हो गयी, जो मौके पर बरामद हो गयी है। युवक की हत्या को लेकर उसके दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।
दोस्तों के घर आज ही आया था राहुल पंजाबी

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मकान मालिक और दोस्तों से पूछताछ कर तफ्तीश कर रही है।



