AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

घर के अंदर युवक के सिर में गोली मार की हत्या : क्षेत्र में खौफ और सनसनी का माहौल

सिर से आर पार हुई गोली तो मौके पर मिली, लेकिन पिस्टल नही मिली।

arln-admin by arln-admin
September 18, 2019
Reading Time: 1 min read
घर के अंदर युवक के सिर में गोली मार की हत्या : क्षेत्र में खौफ और सनसनी का माहौल


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर शहर के सवीना थाना क्षेत्र के एकलिंगपुरा चौराहे से उमरड़ा रोड की तरफ रोड पर मनवार होटल के सामने गली स्थित घर में मंगलवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। रात को उसके दोस्त और मकान मालिक अनिल पालीवाल जब घर पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ। घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में खौफ और सनसनी का माहौल है।

सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को मोर्चरी में रखवाया है।

थानाधिकारी संजीव स्वामी ने बताया कि मृतक पठानकोट निवासी राहुल पंजाबी (28) है। यह उदयपुर में सिक्स लेन हाइवे का काम कर रही सद्द्भाव कंपनी में काम कर रहा था। मृतक के सिर में लगी गोली आरपार हो गयी, जो मौके पर बरामद हो गयी है। युवक की हत्या को लेकर उसके दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।

दोस्तों के घर आज ही आया था राहुल पंजाबी

police investigating on murder spot अब तक हुई पड़ताल में सामने आया है कि राहुल पंजाबी की आज तबियत खराब थी। इससे वह काम पर नही गया था। जिस जगह उसकी हत्या हुई, यहाँ उसके सहकर्मी दोस्त किराये पर कमरा लेकर रहते है और फर्स्ट फ्लोर पर मकान मालिक रहते है। तबियत खराब होने से राहुल दोस्त के घर ही रुक गया, वही सभी सहकर्मी दोस्त काम पर निकल गए, मकान मालिक भी घर पर नही था। रात करीब 8 बजे के बाद जब दोस्त और फिर मकान मालिक घर पहुंचे और कमरा खोला तो राहुल पंजाबी जमीन पर मृत अवस्था मे पड़ा था। उसके सिर में गोली लगी थी, सिर से आर पार हुई गोली तो शव के पास पड़ी थी, लेकिन पिस्टल मौके पर नही थी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मकान मालिक और दोस्तों से पूछताछ कर तफ्तीश कर रही है।

police investigating on murder spot

Tags: #MurderGunShotDead#UdaipurMurderGunShot#udaipurnewsudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .