AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जमीन विवाद : तलवार लेकर हमला करने स्कूटी पर आए तीन युवकों का एक्सीडेंट

arln-admin by arln-admin
September 17, 2019
Reading Time: 1 min read
bedwas


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। प्रतापनगर थाना क्षेत्र के बेड़वास में अलख नयन हॉस्पिटल के पास स्कूटी सवार तीन युवकों को एक्सीडेंट हो गया। इन युवकों के पास तलवार थी और क्षेत्रवासियों ने बताया कि ये जमीन विवाद में भूर सिंह नाम के व्यक्ति पर हमला करने आए थे।

बेड़वास में स्कूटी स्लिप होने से तीनों लड़के सड़क पर गिर पड़े। इनमें दो युवक तो मौके से फरार हो गए, वहीं एक युवक घायल होने से पकड़ में आ गया और उसके पास रखी तलवार भी पास में गिर पड़ी।

जिस पर हमला करने आए उसी टैंकर से टकराए

भूर सिंह ने बताया कि वह पिछले कई सालों से पानी का टेंकर चलाता है। आज वह पानी का टैंकर लेकर बेड़वास पहुंचा ही था कि पीछे से महेन्द्र सिंह अपने दो साथियों के साथ तलवार लेकर मुझे मारने आया। महेन्द्र सिंह ने तलवार से मुझ पर हमला करने का प्रयास किया, इस दौरान उनकी स्कूटी स्लिप हो गयी और तीनों लड़के गिर गए। इनमें दो लड़के तो मौके से फरार हो गए और एक पकड़ा गया है।

इधर जिन युवकों का एक्सीडेंट हुआ, उनका कहना है कि उनकी स्कूटी को भूर सिंह ने टैंकर से टक्कर मारी, इससे स्कूटी स्लिप हुई और उनका एक्सीडेंट हो गया।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि स्कूटी सवार इन लड़कों का भूर सिंह से जमीन का विवाद चल रहा है और इसको लेकर पिछले दो-तीन दिनों से तनातनी ज्यादा चल रही है। इसी विवाद को लेकर ये तीनों युवक तलवार लेकर भूर सिंह पर हमला करने आए थे, कि रास्ते में भूर सिंह पानी का टैंकर चला रहा था, पानी के टैंकर से टक्कर के बाद इनकी स्कूटी स्लिप हो गयी और और तीनों गिर पड़े।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का मौके पर प्राथमिक उपचार करवाया और उसे हॉस्पिटल भेजा और मौके पर पड़ी तलवार जब्त की। भूर सिंह का कहना है कि इनकी स्कूटी स्लिप नहीं होती तो आज ये मुझे मार देते। इधर जिन युवकों का एक्सीडेंट हुआ, उनका कहना है कि उनकी स्कूटी को भूर सिंह ने टैंकर से टक्कर मारी, इससे स्कूटी स्लिप हुई और उनका एक्सीडेंट हो गया। पुलिस दोनों पक्षों की रिपोर्ट लेकर अग्रिम कार्यवाही कर रही है।

Tags: #bedwas#news#UdaipurNewsUPdateaccidentudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .