उदयपुर,(AR Live News)। सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के आर्ट्स कॉलेज में संचालित रेडिमेड गारमेंट के मणिकर्णिका-2019 का समापन समारोह हुआ। मणिकार्णिक फेस्ट में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने और विजेता रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
आर्ट्स कॉलेज के सभागार में हुए समापन समारोह के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि 21वीं सदी कौशल आधारित शिक्षा की है। चायना और कोरिया में कौशल विकास का स्तर 40 प्रतिशत है, जबकि भारत में यह 4 प्रतिशत है। ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा के बल पर जब स्वरोजगार को अपनाएंगे तो वे खुद तो बढ़ेंगे, साथ ही दूसरों को भी रोजगार दे सकेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अधिष्ठाता प्रो. साधना कोठारी ने कौशल शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर महिलाओं के लिए भी प्रशिक्षण कार्यक्रम होने की जरूरत बताई।
प्रो. दिगविजय भटनागर ने विभाग बताया कि 5 दिनों में 40 छात्राओं ने हैंडमेड ज्वैलरी, ग्रुमींग , फेब्रिक एनवलप मैकिंग तथा हैंडीक्राफ्ट प्रतियोगिता में भाग लिया।
सुखाडिय़ा विवि के कुलपति प्रो. एन एस राठौड़, लायंस क्लब एलीट के अध्यक्ष नीतिन शुक्ला और लायंस क्लब मेवाड़ गौरव की अध्यक्ष कल्पना शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। संचालन डॉ. डोली मोगरा व डॉ. मनीष श्रीमाली ने किया। आभार डॉ. गरिमा मिश्रा ने जताया।
विजेता छात्र-छात्राएं :
ज्वैलरी मेकिंग में योगिता, मदिहा, एनवलप मेकिंग में शाहिना बानु, प्रिया सुथार, हैंडीक्राफ्ट में पवन खटिक, कृष्णा सुथार, ग्रुमिंग प्रतियोगिता में प्रिया सुथार, मनीषा खटिक क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रही।


