AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

डीईओ कार्यालय की कंप्यूटर ऑपरेटर 5 हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

रिश्वत नहीं देने पर स्कूल की मान्यता रद्द करने की धमकी दी थी

arln-admin by arln-admin
September 16, 2019
Reading Time: 1 min read
udaipur acb


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय की कंप्यूटर ऑपरेटर सरिता त्रिपाठी को 5 हजार रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। सरिता यह राशि खेरवाड़ा स्थित स्कूल संचालक राजेन्द्र कुमार से स्कूल की मान्यता रद्द करवाने की धमकी देकर वसूल रही थी।

एडिएसपी सुधीर जोशी ने बताया कि शौभागपुरा निवासी सरिता पुत्री शशिकांत त्रिपाठी उदयपुर के मधुबन स्थित जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर है। परिवादी राजेन्द्र कुमार का खरेवाड़ा में निजी स्कूल है। इनके स्कूल में आरटीई के तहत आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे भी पढ़ते हैं, जिसका भुगतान इन्हें सरकार की ओर से जिला शिक्षा कार्यालय के जरिए होता है।

राजेन्द्र कुमार को करीब 40 से 50 हजार रूपए राशि जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा दो किश्तों में दी जानी थी। लेकिन कंप्यूटर ऑपरेटर सरिता त्रिपाठी इनकी इस राशि को रिलीज करने की एवज में 5 हजार रूपए रिश्वत की मांग कर रही थीं और नहीं दिए जाने पर स्कूल की मान्यता रद्द करवाने की धमकी दे रही थीं। इस बात से परेशान होकर स्कूल संचालक राजेन्द्र कुमार ने एसीबी में शिकायत की। शिकायत सत्यापन पर सही पायी गयी।

एसीबी निरीक्षक हरीश चन्द्र चूंडावत के नेतृत्व में टीम मधुवन स्थित डीईओ ऑफिस पहुंची। जहां एसीबी टीम ने स्कूल संचालक राजेन्द्र कुमार से 5 हजार रूपए रिश्वत राशि लेते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर सरिता त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया। सरिता इस कार्यालय में पिछले तीन साल से कार्यरत थीं।

Tags: #UDAIPURACBbribeDEO

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .