AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

थाने से भागा चोर..? पीछा कर रहा पुलिस जवान सीवरेज गड्ढे में गिरा : सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा वाकया

चोर भागते समय सिर्फ अंडरबियर पहने था, इसलिए माना जा रहा है कि चोर थाने से भागा था, हालां कि पुलिस इससे कर रही इनकार

arln-admin by arln-admin
August 31, 2019
Reading Time: 1 min read
thane se bhaga chor


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। सूरजपोल थाने के पास शनिवार सुबह एक चोर के पीछे भागता पुलिस का जवान सीवरेज के गड्ढे में गिर गया। हालां कि जवान ने अपनी चोट की फिक्र नहीं की और चोर को पकड़ के दम लिया। यह घटना चर्चा में इसलिए भी आयी, क्यों कि चोर भागते समय सिर्फ अंडरबीयर में था, ऐसे में माना जा रहा है कि यह चोर थाने से भागा था। हालां कि सूरजपोल थाना पुलिस इस बात से इनकार कर रही है।

बताया जा रहा है कि यह चोर सूरजपोल थाने से ही पुलिस को गच्चा देकर भागा था और पुलिस जवान ने जैसे ही उसे भागते देखा, उसके पीछे दौड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान पहले चोर का सीवरेज के गड्ढे में पैर पड़ा और वह लड़खड़ाकर गिर गया, हालां कि चोर पुलिस से बचने के लिए उठकर फिर भागा। चोर का पीछा कर रहे जवान ने भी भागते समय सीवरेज के गड्ढे पर ध्यान नहीं दिया और वह भी लड़खड़ाकर गिर गया। जवान भी वहां से उठा और चोर का पीछा कर उसे पकड़ ही लिया।

हालां कि थाना पुलिस ने चोर के थाने से भागने की घटना से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति के कुछ चोरी कर भागने की सूचना थी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर वह बदमाश भागा तो पुलिस जवान ने उसका पीछा कर उसे पकड़ा।

इसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ तो घटना का खुलासा हुआ।

 इसलिए कहा जा रहा है कि चोर थाने से ही भागा था

सीसीटीवी फुटेज में चोर भागते हुए और उसका पीछा करती पुलिस दिखायी दे रही है। चोर थाने से निकलते तो नहीं दिखायी दे रहा है, लेकिन भागते दिख रहे चोर के शरीर पर सिर्फ अंडरबीयर ही था, पुलिस थाने में सलाखों के पीछे सेल बदमाशों को सिर्फ अंडरबीयर में ही रखती है। इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि यह चोर थाने से भागा था। हालां कि चोर बाद में पकड़ा भी गया।

Tags: #ChorThaneSeBhagaudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .