AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मॉब लिचिंग : सवीना कृषि मंडी में बच्चा चोर की अफवाह फैला बेकसूर किन्नर को पीटा

पुलिस मॉब लिचिंग के आरोपियों के खिलाफ करेगी सख्त कार्यवाही, पुलिस ने बमुश्किल किन्नर को बचाया

arln-admin by arln-admin
August 31, 2019
Reading Time: 1 min read
udaipur mob lynching


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। सवीना कृषि मंडी में शनिवार सुबह बच्चा चोर होने की अफवाह फैलाकर सैकड़ों लोंगों ने एक किन्नर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची और उस किन्नर को सुरक्षित वहां से निकालकर पड़ताल की तो पता चला कि वे कोई बच्चा चोर नहीं हैं, बल्कि उनका ग्रुप उदयपुर काम से आया हुआ था।

जिले में आए दिन किसी पर भी बच्चा चोर होने का आरोप लगाकर उसके साथ पिटाई करने की घटनाएं बढ़ हैं। इस एक महीने में जिले में यह तीसरी वारदात है। मॉब लिचिंग की इस तरह की वारदातों पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस अब ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त रवैया अपना रही है, जो बच्चा चोर की अफवाह फैलाकर किसी भी बेकसूर के साथ पिटाई कर देते हैं।

शनिवार को भी जिन लोगों ने बिना सोचे समझे बच्चा चोर होने की अफवाह फैला, किन्नर के साथ मारपीट की, पुलिस उनके खिलाफ कार्यवाही करेगी और उन लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।

यह हुआ था घटनाक्रम

Udaipur bachcha chor rumar mob lynching पुलिस ने बताया कि बांसवाड़ा निवासी बसंती अपने किन्नरों के ग्रुप के साथ उदयपुर आया हुआ था। वह सवीना कृषि मंडी गया तो वहां कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी कि कुछ बच्चा चोर महिलाओं के कपड़ों में में घूम रहे है और बच्चा चोरी करने की फिराक में हैं। बच्चा चोर गिरोह की अफवाह बढ़ते-बढ़ते इतनी बढ़ गयी कि किसी ने अफवाह फैला दी कि बच्चा चोरी हो गया है।

इस दौरान लोगों ने बिना सोचे-समझे या पुलिस को सूचना दिए बगैर ही बसंती को बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा और बसंती को सुरक्षित वहां से निकाला।

थाने पर पुलिस ने पूछताछ की तो संदिग्ध युवक के किन्नर होने की बात सामने आयी और पता चला कि न तो वह खुद बच्चा चोर है और न ही उसका किसी बच्चा चोर गिरोह से संबंध है। ऐसे में पुलिस अब अफवाह फैलाकर बेकसूर को पीटने वालों के खिलाफ कार्यवाही करेगी।

देखिए कैसे पुलिस ने मुश्किल किन्नर को भीड़ के बचाया

https://youtu.be/P460j-OjKrE

Tags: #UdaipurBachchaChor#UdaipurMobLynchingudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .