AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

टेक्नोलॉजी से चलना कम हो गया, अब हमें टेक्नोलॉजी ही बताती है कि हम कितने कदम चले : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की

arln-admin by arln-admin
August 29, 2019
Reading Time: 1 min read
PM MODI LAUNCHED FIT INDIA MOVEMENT


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(ARLive news)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में फिट इंडिया अभियान की शुरुआत की। स्वच्छ भारत अभियान और दुनियाभर में योग का डंका बजाने के बाद प्रधानमंत्री ने इस अभियान का आगाज कर दिया है। फिट इंडिया मूवमेंट 29 अगस्त 2023 तक जारी रहेगा।

इस अवसर पर पीएम मोदी ने बताया कि आज के समय में हमें टेक्नोलॉजी बताती है कि हम कितने कदम चले हैं। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी ने हमारी ये हालत कर दी है कि हम चलते कम हैं और अब वही टेक्नोलॉजी हमें गिन-गिन के बताती है कि आज आप इतने स्टेप्स चले, अभी पांच हजार स्टेप्स नहीं हुए, 2 हजार स्टेप्स नहीं हुए, अभी और चलिए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बॉडी फिट है तो माइंड हिट है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बॉडी फिट है तो माइंड हिट

चार साल तक चलने वाले इस अभियान में हर साल नई मुहिम को जोड़ा जाएगा। पहले साल फिजिकल फिटनेस का अभियान चलाया जाएगा जबकि दूसरे साल खाने की आदत को लेकर अभियान चलाया जाएगा, तीसरे साल पर्यावरण का स्वच्छ रखने को लेकर अभियान चलाया जाएगा। चौथे साल में बीमारी को दूर रखने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि समय कैसे बदला है, उसका एक उदाहरण मैं आपको देता हूं। कुछ दशक पहले तक एक सामान्य व्यक्ति एक दिन में 8-10 किलोमीटर पैदल चल ही लेता था। फिर धीरे-धीरे टेक्नोलॉजी बदली, आधुनिक साधन आए और व्यक्ति का पैदल चलना कम हो गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि फिटनेस एक शब्द नहीं है बल्कि स्वस्थ और समृद्ध जीवन की एक जरूरी शर्त है।

उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स का सीधा नाता है फिटनेस से। लेकिन आज जिस फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत हुई है, उसका विस्तार स्पोर्ट्स से भी आगे बढ़कर है। फिट इंडिया अभियान की शुरुआत करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नए भारत का हर नागरिक फिट रहे, इस दिशा में आगे बढ़ना होगा। 

Tags: #FitIndiaMovementpm#modi#

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .