AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

गंजेड़ी महिलाओं के कपड़े पहन भीख मांग रहा था, लोगों ने बच्चा चोर समझ पीट दिया

बेदला क्षेत्र की घटना : बच्चा चोर पकड़े जाने की वायरल हो रही झूठी खबर

arln-admin by arln-admin
August 21, 2019
Reading Time: 1 min read
udaipur bachcha chor viral fake news


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। शहर के बेदला क्षेत्र में बुधवार शाम को कुछ लोगों ने महिलाओं के कपड़े पहन कर भीख मांग रहे एक आदमी को बच्चा चोर समझ कर पकड़ लिया और उसकी धुनाई भी कर दी। बाद में पुलिस के आने पर मामले का खुलासा हुआ और पता चला कि पकड़ा गया युवक बच्चा चोर नहीं है, वह उदयपुर के भूपालपुरा क्षेत्र का रहने वाला है और गांजा पीने का आदि है। गांजा पीने के रूपए जुटाने के लिए वह अक्सर महिलाओं के कपड़े पहन किन्नर बनकर भीख मांगता है।

सुखेर थानाधिकारी दुर्गाप्रसाद दाधीच ने बताया कि बेदला में बच्चा चोर पकड़े जाने का वायरल हो रहा वीडियो और खबर पूरी तरह झूठी है। भूपालपुरा के गवरी चौक, कृष्णपुरा निवासी साकिर पुत्र नीलू खान गांजा पीने का आदि है। गांजा पीने के लिए यह महिलाओं के कपड़े पहनकर किन्नर बन भीख मांगता है। आज वह बेदला में पहुंच गया।

महिला जैसा चेहरा और कद-काठी नहीं होने से क्षेत्र की कुछ महिलाओं को वह संदिग्ध लगा तो क्षेत्रवासियों के साथ महिलाओं ने इसे पकड़ लिया। पकड़े जाने पर पता चला कि यह आदमी है तो लोगों ने इसे बच्चा चोर समझ लिया और इसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और इसे थाने लेकर आयी है। पड़ताल में पूरी कहानी सामने आ गयी और पता चला कि यह अक्सर महिलाओं के कपड़ों में किन्नर बनकर ही घूमता है। हालां कि पुलिस साकिर को पाबंद करेगी कि वह इस तरह से संदिग्ध बनकर न घूमे।

Tags: #news#UdaipurBachchaChor#updateudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .