AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

बच्चों की पौधरोपण के लिए अनूठी पहल : नन्हें मासूमों ने घर-घर जाकर भेंट किए पौधे

लोगों ने पौधरोपण और सरंक्षण का लिया संकल्प

arln-admin by arln-admin
August 3, 2019
Reading Time: 1 min read
udaipur kids plantation campaign1


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। बड़गांव में आज सुबह-सुबह कई घरों की अचानक घंटी बजी, घर के सदस्य ने एकाएक दरवाजा खोला तो हाथों में पौधे लेकर मासूम बच्चे खड़े थे। मासूम बच्चों को पौधे भेंट किए, तो वह परिवार ने भी उस पौधे को लगाने और उसका संरक्षण करने का संकल्प लिया।

बड़गांव में शनिवार सुबह ऐसा ही माहौल देखने को मिला। प्रो विजय श्रीमाली फाउंडेशन की ओर से बड़गांव स्थित नटराज किड्स प्लेनेट के छोटे-छोटे बच्चों ने बड़गांव के करीब 201 परिवारों को उनके घर जाकर पौधे भेंट किए। बच्चों की इस अनूठी मुहिम को जानकर बड़गांववासी भी इससे जुड़ने को खुद को रोक नहीं सके और पौधरोपण का संकल्प लिया।

प्रो. विजय श्रीमाली फाउंडेशन के जतिन श्रीमाली ने बताया कि पिताजी से मिली प्रेरणा के बाद हमने पौधरोपण अभियान के तहत स्कूल में टीचर्स के सहयोग से बच्चों की इस अनूठी पहल की शुरूआत की है। जब बच्चे किसी अनजान परिवार के घर जाकर उन्हें पौधा भेंट करते हैं, तो वह परिवार उस पौधे को लगाता भी है और उसका ध्यान भी रखता है। बच्चों की इस अनूठी पहल में स्कूल की डायरेक्टर श्वेता श्रीमाली, डॉ. देवेन्द्र श्रीमाली, ललित त्रिवेदी, अपेक्षा श्रीमाली, किरण झाला, ललिता सुथार, मंजू डोडिया, चेतना सुथार, जयश्री श्रीमाली, एश्वर्या दवे, मनीषा श्रीमाली सहित स्कूल स्टाफ और फाउंडेशन सदस्यों ने सहयोग किया।

udaipur kids plantation campaign3udaipur kids plantation campaign4udaipur kids plantation campaign2udaipur kids plantation campaign

Tags: #ProfVijayShrimali#UdaipurKidsCampaign#UdaipurPlantationCampaign

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .