AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

महिला डॉक्टर के साथ बदतमीजी करने पर भाजपा पार्षद चंडालिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज

arln-admin by arln-admin
August 3, 2019
Reading Time: 1 min read
udaipur fir filed against bjp parshad chandalia


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। शहर के फतहपुरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी महिला डॉक्टर के साथ दो भाजपा पार्षद अतुल चंडालिया और भगवान खारोल द्वारा बदतमीजी, अभद्रता, गालीगलौज का मामला सामने आया है।

महिला डॉक्टर नीता रोत पत्नी दिनेश कुमार ने पार्षद अतुल चंडालिया, भगवान खारोल सहित 16 लोगों के खिलाफ फतहपुरा स्थित स्वास्थ्य केन्द्र में जबरन घुसने, सरकारी दस्तावेज और रिकॉर्ड को जबरन छीन कर उससे छेड़छाड़ करने, महिला डॉक्टर को धमकाने, बदतमीजी, अभद्रता और गालीगलौज करने, एडीषनल सीएमएचओ रागिनी अग्रवाल के साथ भी बदतमीजी करने के आरोप में अंबामाता थाने में एफआईआर दर्ज करवायी है।

डॉ. नीता रोत ने एफआईआर में बताया कि घटना 3 जुलाई की है। वह स्वास्थ्य केन्द्र पर बैठी थी और एडीशनल सीएमएचओ रागिनी अग्रवाल भी वहीं थीं। तभी अचानक पार्षद अतुल चंडालिया और भगवान लाल खारोल करीब 16-17 लोगों के साथ स्वास्थ्य केन्द्र में जबरन घुस आए। आते ही तेज आवाज में गालीगलौज करने लगे और अभद्रता कर सरकारी दस्तावेज और रिकॉर्ड छीन कर ले लिए। वहां आए पेशेंट से भी अभद्रता की। रागिनी अग्रवाल मैडम ने भी उन लोगों को शांत करने का प्रयास किया तो उनके साथ भी अतुल चंडालिया व उसके साथियों ने अभद्रता से उंची आवाज में बदतमीजी की। नीता रोत ने आरोप लगाया कि अतुल चंडालिया और उसके साथियों ने उनके साथ जातिगत गालीगलौज भी की है।

महिला ने कहा इस घटना के बाद उसकी तबियत खराब हो गयी थी, अब जबकि वह ठीक हो गयी है, तब उसने इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवायी है। गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस भी चंडालिया के खिलाफ आम रोड जाम करने के आरोप में मामला दर्ज कर चुकी है, जिसमें सभी आरोपियों की जमानत हो चुकी है।

पहले भी विवादों में रहें हैं चंडालिया

भाजपा पार्षद अतुल चंडालिया पहले भी एक अन्य महिला के साथ अभद्रता करने के आरोप में विवादों में रह चुके हैं। तब भी एक महिला ने इनके खिलाफ गालीगलौज और अभद्रता का मामला दर्ज करवाया था, हालां कि बाद में समझौता होने पर पुलिस ने मामले में एफआर लगा दी थी। सूरजपोल थाने में भी अतुल चंडालिया के खिलाफ प्रवीण रतलिया ने मामला दर्ज करवाया था।

Tags: #mahiladoctor#udaipurBJPparshad#UdaipurFIRbjpParshad

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .