AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पैंथर ने किया सोते हुए ग्रामीण का शिकार : घर से 100 गज दूर घसीट ले गया

पैंथर के आदमखोर होने का ग्रामीणों में डर: खौफजदा ग्रामीण घर से निकलने से भी डर रहे

arln-admin by arln-admin
July 24, 2019
Reading Time: 1 min read
udaipur barapal panther attack man die


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। जिले के परसाद थाना क्षेत्र के बारापाल गांव में भांगला घाट में बुधवार तड़के पैंथर ने घर के आंगन में सो रहे ग्रामीण पर हमला किया और उसका शिकार कर उसे घर से 100 गज दूर तक घसीट ले गया। पैंथर केे हमले में ग्रामीण की मौत से ग्रामीणों में खौफ है और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वन अधिकारियों को सूचना की। फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर शांतिलाल भी वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की समझाइश की।

मौके पर मय जाब्ता पहुंचे एएसआई नानालाल ने बताया कि पैंथर के हमले से भांगला घाट निवासी देवीलाल (40) पुत्र कालाजी मीणा की मौत हुई है। देवीलाल रात को घर के आंगन में खाट पर सो रहा था। तड़के पैंथर ने घर के आंगन में घुसकर हमला कर दिया और देवीलाल को गले से दबोच कर मार डाला। पैंथर देवीलाल को घसीटते हुए घर से करीब 100 गज दूर तक झाड़ियों की ओर ले गया। पैंथर ने गले पर हमला कर देवीलाल को मारा और फिर उसका पैर खा गया। पैंथर के हमले के बाद घर वालों ने देवीलाल को बचाने के लिए शोर मचाया। ग्रामीणों ने इकट्ठे होकर आस-पास तलाश शुरू की तो पैंथर ग्रामीणों को देख देवीलाल को छोड़कर भाग गया।

खौफ में हैं ग्रामीण : डर कि पैंथर कहीं आदमखोर न बन जाए

udaipur panther killed a man in dvarapal villageग्रामीणों ने बताया कि देवीलाल का घर तो जंगल की ओर भी नहीं था, सड़क से 200 गज अंदर ही मकान था। पैंथर आबादी बस्ती में घरों के अंदर घुसकर हमला कर रहा है। इससे ग्रामीणों में खौफ का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पैंथर ने देवीलाल को मारकर उसका पैर तक खा लिया। पैंथर आदमखोर भी बन सकता है और गांव में महिला, बच्चे या किसी पर भी हमला कर सकता है। देवीलाल की मौत पर आक्रोशित ग्रामीणों ने इकट्ठे होकर मुआवजे और पैंथर को पकड़ने की मांग की।

Tags: #UdaipurPantherAttackManDie#UdaipurPantherKilledMan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .