AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कर्नाटक सरकार बचाने कुमारस्वामी कांग्रेस से किसी को भी मुख्यमंत्री बनाने को तैयार

कर्नाटक विधानसभा में आज फ्लोर टेस्ट हो सकता है

arln-admin by arln-admin
July 22, 2019
Reading Time: 1 min read
karnataka government crisis


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बेंगलुरू,(ARLive news)। कर्नाटक संकट के बीच आज विधानसभा में फ्लोर टेस्ट हो सकता है। इस बीच आज भी ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच सकता है। दो निर्दलीय विधायकों ने सोमवार को ही वोटिंग कराने की अपील की है। इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस ने व्हिप को लेकर एक याचिका दायर की थी। इससे पहले पूरे सियासी घटनाक्रम में एक नया मोड़ आ गया है।

कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा है कि जेडीएस सरकार बचाने के लिए किसी भी तरह के त्याग के लिए तैयार है। इतना ही नहीं एचडी कुमारस्वामी की पार्टी कांग्रेस की ओर से किसी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए भी तैयार है। जेडीएस ने इसके बारे में हमारे हाईकमान को भी बता दिया है।

मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने बागी समेत सभी विधायकों से सेशन में हिस्सा लेने की अपील की है। भारतीय जनता पार्टी लगातार सरकार से मतदान करने की अपील करती रही, लेकिन कांग्रेस जेडीएस ने राज्यपाल का आदेश होने के बाद भी बहस पूरी होने तक मतदान को टाल दिया है। एचडी कुमारस्वामी को राज्यपाल ने दो बार चिट्ठी लिखी, बार-बार डेडलाइन दी लेकिन मतदान नहीं करवाया गया।

विधानसभा में चल रही विश्वास मत प्रस्ताव पर बहस आज खत्म हो सकती है, इसके बाद मतदान होगा। ऐसे में कुमारस्वामी सरकार बचेगी या जाएगी इस पर पर्दा उठ जाएगा। भाजपा अपने पास बहुमत होने का दावा कर रही है। भाजपा के पास 105 विधायक अपने और दो निर्दलीयों का समर्थन है। कांग्रेस-जेडीएस के पास 100 वोट अपने और एक बसपा विधायक का वोट है। अब जेडीएस के पास 34, कांग्रेस के पास 65, बसपा 1, भाजपा 105, निर्दलीय 2 विधायक हैं।

Tags: #karnataka#KarnatakaGovernment

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .