AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

प्रो. विजय श्रीमाली की पुण्य तिथि पर 101 यूनिट रक्तदान हुआ : अजमेर के विवि छात्रों ने भी किया रक्तदान

arln-admin by arln-admin
July 21, 2019
Reading Time: 1 min read
prof vijay shrimali foundation 3


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। प्रो. विजय श्रीमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर आज रविवार को विशाल रक्तदान शिविर हुआ। खासबात रही कि प्रो. विजय श्रीमाली जीवन के अंतिम दिनों में अजमेर की एमडीएस यूनिवर्सिटी के कुलपति थे, तो उनकी याद में अजमेर के एमडीएस विश्वविद्यालय के छात्र भी रक्तदान करने उदयपुर पहुंचे।

प्रो. विजय श्रीमाली फाउंडेशन के संस्थापक जतिन श्रीमाली ने बताया कि युवा सहित खासकर महिलाएं रक्तदान करने आगे आयीं। प्रताप गौरव केन्द्र के पास स्थित संस्कार भवन में लोकमित्र ब्लड बैंक के सहयोग से यह रक्तदान शिविर लगाया गया और इसमें 101 यूनिट रक्तदान हुआ। अजमेर के एमडीएस विश्वविद्यालय, एमएलएसयू के छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ रक्तदान किया और प्रो. विजय श्रीमाली को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अजमेर के एमडीएस विश्वविद्यालय से आए छात्रों ने भी रक्तदान किया। एमडीएस यूनिवर्सिटी के छात्रों ने कहा पूर्व कुलपति प्रो. विजय श्रीमाली हमेशा हमारे प्रोरणा स्त्रोत रहेंगे। रक्तदान शिविर के बाद सुंदरकांड का पाठ हुआ।

भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली ने बताया कि बड़े भाई प्रो. विजय श्रीमाली ने सभी को हमेशा निडरता के साथ दूसरों की मदद करने की प्रेरणा दी। उन्होंने अपना पूरा जीवन छात्रों के मार्गदर्शन में नि:स्वार्थ भाव से लगाया और हमेशा हर परिस्थिति का डट कर सामना किया। वे हमेशा हमारे प्रेरणास्त्रोत रहेंगे।

इस मौके पर सांसद अर्जुन लाल मीणा, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली, पूर्व सभापति युधिष्ठिर कुमावत, पूर्व महापौर रजनी डांगी, भाजपा नेता अनिल सिंघल, कुलपति कैलाश सोडानी, श्रीमाली मेवाड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष डॉ. मोहन श्रीमाली, कॉमर्स कॉलेज एसोसिएट प्रोफेसर देवेन्द्र श्रीमाली, पूर्व केन्द्रीय छात्रसंघ अध्यक्ष राजसिंह झाला, रिजवान खान, कॉमर्स कॉलेज पूर्व अध्यक्ष हिमांशु पंवार, छात्र नेता ललित सिंह सिसोदिया, निखिल राज सिंह राठौड़ सहित अन्य छात्र नेता, यूनिवर्सिटी के छात्र, प्रोफेसर्स, महिलाएं और परिवारजन मौजूद रहे।

prof vijay shrimali foundation5prof vijay shrimali foundation

prof vijay shrimali foundation 1prof vijay shrimali foundation4

Tags: #BloodDonationCampUdaipur#ProfVijayShrimaliudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .