AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

बिहार में पशु चोरी के शक पर मॉब लिंचिंग : 2 लोगों की पीटकर हत्या, दो गंभीर

arln-admin by arln-admin
July 19, 2019
Reading Time: 1 min read
MOB LINCHING


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सारण,(ARLive news)। बिहार के सारण के बनियापुर थाना क्षेत्र में पशु चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो लोगों को इतनी बुरी तरह से पीटा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज बनियापुर रेफरल स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

आरोप है कि चारों आरोपी चोरी की नीयत ने घर के अंदर दाखिल हुए थे। जिन्हें उन्होंने पकड़ लिया और पिटाई करनी शुरू कर दी। जब घरवालों का हाथ थक गया तो उन्होंने पड़ोसियों को बुला लिया। जिसके हाथ में जो आया उसने उससे चारों पर हमला किया। इस दौरान दो की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर है।

जानकारी के अनुसार देर रात को बनियापुर थाना क्षेत्र के नंदलाल टोला गांव में चार चोर पिकअप वैन लेकर आए थे। इस दौरान वे एक घर के अंदर घुसे और मवेशियों को खोलने लगे। इसी बीच आवाज सुनकर घरवालों की नींद टूट गई। घरवालों ने चारों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी।

जब घरवाले मारते-मारते थक गए तो उन्होंने पड़ोसियों को भी वहां बुला लिया। सभी ने मिलकर चोरों की जमकर धुनाई की। पिटाई के कारण दो चोरों की मौके पर मौत हो गई और दो की हालत गंभीर थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान तीसरे चोर ने दम तोड़ दिया। वहीं चौथे की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

Tags: #BiharMobLinching

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .