क्योटो,(ARLive news)। जापान के क्योटो स्थित एक एनीमेशन स्टूडियो में भयंकर आग लगने की खबर आ रही है। अब तक इस हादसे में 24 लोगों के मारे जानकारी मिल रही है। इसके साथ ही घटना में कम से कम 35 अन्य घायल हो गए हैं। गुरुवार तड़के आग की चपेट में आए इस स्टूडियो की तीन मंजिला इमारत से तेज धुआं निकल रहा है।
इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए क्योटो पुलिस ने कहा कि गुरुवार सुबह एक शख्स ने स्टूडियो में आग लगा दी। आग लगने के बाद केमिकल के डिब्बे फटने से कुछ तरल पदार्थ फैल गया और आग ने विकराल रूप ले लिया।
जापानी अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति अचानक प्रसिद्ध एनीमेशन प्रोडक्शन स्टूडियो में घुस गया और आग लगा दी, जिसमें कम से कम 24 की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए। इस घटना में आग लगाने वाला भी घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।
पुलिस और बचावकर्मियों की मानें तो घायलों में से कई अभी भी बेहोशी की हालत में हैं। इमारत के दूसरी मंजिल से पुलिस ने कई शव मिले। इसके साथ ही घटनास्थल से एक चाकू भी बरामद किया गया है। वहीं, स्टूडियो के आसपास रह रहे लोगों ने बताया कि उन्होंने सिलसिलेवार धमाकों की आवाज सुनी और इसके बाद इमारत से काला धुआं उठता हुआ दिखाई दिया।


