AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

देश में बाढ़ का कहर जारी, प्रभावितों की संख्या 70 लाख पार, मौत का आंकड़ा 44 हुआ

arln-admin by arln-admin
July 16, 2019
Reading Time: 1 min read
flood in bihar or northeast


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली/पटना,(ARLive news)। बिहार समेत पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ का कहर जारी है। बाढ़ से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी धीरे धीरे बढ़ रहा है। बचाव कार्य भी जोरो पर है। एनडीआरएफ की 119 टीमें तैनात है। बाढ़ से प्रभावित होने वाले लोगो का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। बिहार व पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से 70 लाख से अधिक नागरिक प्रभावित हुए हैं, 44 की मौत हुई है। असम के 33 में से 31 जिलों के 43 लाख नागरिक बाढ़ की चपेट में हैं, यहां 15 नागरिकों को मौत हुई है। बिहार में 12 जिलों की 25 लाख से अधिक का जनजीवन प्रभावित हुआ है, यहां सोमवार शाम तक 24 की मौत हुई है।

बिहार में नेपाल में हो रही बारिश ने बाढ़ का कहर बढ़ाया है। पूर्वी चंपारन में बाढ़ का बहाव देख रहे पांच बच्चे जयसिंहपुर नहर व पानी से भरे गड्ढे में डूब गए। इन्हें एनडीआरएफ ने अभी बाढ़ मृतकों में नहीं गिना है। अररिया में 9 और मोतिहारी में 10 लोगों की जान गई है। दरभंगा में बचाव कार्यों के साथ खाने के पैकेट बंटवाए जा रहे हैं और प्रभावित क्षेत्रों में डॉक्टर भेजे गए हैं। सीएम नितीश कुमार ने पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज जिलों का हवाई सर्वेक्षण कर हालात का जायजा लिया है।

पूर्वोत्तर राज्य ज्यादा प्रभावित

मेघालय : लगातार सात दिन की बारिश से मेघालय में सवा लाख नागरिक बाढ़ की चपेट में हैं। ब्रह्मपुत्र व जिंजिराम नदियों ने कई इलाकों को डुबो दिया है। पश्चिम गारो पर्वतीय जिले के मैदानी इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। डेमडेमा ब्लॉक के 50 गांवों के और सेलसेल्ला ब्लॉक के 104 गांवों के नागरिक बाढ़ की चपेट में हैं। राजधानी शिलांग के निचले इलाकों में पानी भरा है।

मिजोरम : यहां खावथलांगतुईपुई नदी में बाढ़ से लुंगेई जिले में 32 गांवों के 700 घर बाढ़ में डूबे हैं। यहां से आठ सौ परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। बारिश से मिजोरम में सोमवार तक पांच नागरिकों की मौत हुई है। दो सौ परिवारों को केंद्रीय मिजोरम के सेरचिप जिले से निकाल सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

त्रिपुरा : राजधानी अगरतला में बाढ़ से बेघर हुए 10 हजार लोग भटक रहे थे। उन्हें राहत शिविरों में शरण दी गई है। प्रदेश में कुल 15 हजार नागरिकों को सरकारी इमारतों में आश्रय दिलाया गया है। तेज बारिश ने पश्चिम त्रिपुरा और खोवाई जिलों में तबाही मचाई है। हालांकि सोमवार शाम तक खोवाई और हाओरा नदिया का जलस्तर घटने से हालात में सुधार आने लगा। क्षेत्रीय मौसम विभाग निदेशक दिलीप साहा के अनुसार सोमवार को बारिश रुकी है।

महाराष्ट्र के पालघर और ठाणे में हाईअलर्ट 

महाराष्ट्र : भारी बारिश के बाद यहां पालघर और ठाणे जिलों को हाईअलर्ट पर रखा गया है। क्षेत्र में बने दो बड़े बांध पूरी तरह भर चुके हैं।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने बाढ़ राहत कार्यों के लिए के लिए देश में कुल 119 टीमें लगाई गई हैं। हर टीम में 45 सदस्य हैं। टीमों ने असम में करीब 3000 लोगों को बचाया है। बिहार में 3310 लोगों को बचाया गया, वहीं 1.06 लाख नागरिकों को 196 राहत शिविरों में रखा गया है। इसी तरह असम में सवा तीन सौ राहत कैंप चलाए जा रहे हैं, जिनमें 16,596 नागरिकों को शरण दी गई है। बाढ़ प्रभावित असम, बिहार और पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए दिल्ली में कंट्रोल रूम बनाया गया है।

Tags: #BIHAR#flood#FloodInBihar#FloodInNorthEastIndia

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .