AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

हेडकांस्टेबल हत्याकांड : हत्या करने वाले उसी मामले के आरोपी जिसकी तफ्तीश में अब्दुल गनी मौके पर गए थे

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

arln-admin by arln-admin
July 14, 2019
Reading Time: 1 min read
rajsamand head constable murder case


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजकीय सम्मान से हेडकांस्टेबल अब्दुल गनी की पार्थिव देह को किया सुपुर्दे खाक

उदयपुर,(ARLive news)। राजसमंद के भीम थाने के हेडकांस्टेबल अब्दुल गनी की गंभीर मारपीट कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को चिह्नित कर नामजद कर लिया है। आरोपी वही लोग हैं, जिनके खिलाफ दर्ज मामले की तफ्तीश करने हेडकांस्टेबल अब्दुल गनी मौके पर गए थे।

rajsamand head constable abdul gani murdered caseइधर हेडकांस्टेबल अब्दुल गनी को राजसमंद पुलिस ने भावभिनी विदाई दी और आईजी बिनीता ठाकुर व अजमेर आईजी की मौजूदगी में हेडकांस्टेअल अब्दुल गनी की पार्थिव देह को उनके पैतृक गांव भीलवाड़ा ले जाया गया। जहां राजकीय सम्मान के साथ पार्थिव देह को सुपुर्दे खाक किया ।

राजसमंद एसपी भुवन भूषण शर्मा ने बताया कि हेडकांस्टेबल की हत्या के आरोप में मुख्य आरोपी पदमेला के रातड़ियो निवासी नागेश्वर पदमेला, नागेश्वर की मां नैनादेवी पत्नी प्यारे सिंह, नागेश्वर के दोस्त मायलाखेत निवासी राजू, लक्ष्मण सिंह कानियाकुड़ी, मिठु सिंह और मुकेश सिंह को नामजद कर लिया है और मुख्य आरोपी नागेश्वर सिंह सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हेडकांस्टेबल दो दिन पहले दर्ज हुई एफआईआर की तफ्तीश में गए थे मौके पर

11 जुलाई गुरूवार शाम को गांव में जमीन विवाद पर दो पक्ष आपस में भिड़े थे। इस मामले में अगले दिन 12 जुलाई की सुबह गांव की कमला देवी पत्नी हेम सिंह रावत ने पड़ोसी नैनादेवी पत्नी प्यारे सिंह, नागेश्वर सिंह सहित अन्य के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया था। थाना एसएचओ ने इस मामले का अनुसंधान हेडकांस्टेबल अब्दुल गनी के सुपुर्द किया था।

13 जुलाई की शाम हेडकांस्टेबल अब्दुल गनी मामले का अनुसंधान करने, मौका-पर्चा बनाने और बयान लेने मौके पर गए थे। मौके की कार्यवाही और जरूरी बयान लेकर वे वापस अपनी बाइक से लौट रहे थे, तभी रास्ते में मुख्य आरोपी नागेश्वर अपने अन्य 5-6 साथियों के साथ आया और हेडकांस्टेबल अब्दुल गनी को जबरन रोककर उनके साथ लोहे के सरियों से मारपीट कर गंभीर घायल कर मौके से फरार हो गए, इस दौरान नैना देवी भी अब्दुल गनी को मार देने के लिए नागेश्वर सहित अन्य आरोपियों को उकसा रही थी।

सूचना पर एसएचओ मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस से हॉस्पिटल पहुंचाते समय रास्ते में गंभीर घायल अब्दुल गनी ने एसएचओ लाभूराम विश्नोई को पूरा मामला बताया। अस्पताल पहुंचने के बाद उपचार के दौरान हेडकांस्टेबल अब्दुल गनी ने दम तोड़ दिया। एसएचओ लाभूराम विश्नोई ने आरोपियों ने हेडकांस्टेबल अब्दुल गनी से उनकी मृत्यु से पहले प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नामजद किया है।

बदमाश प्रवृति का है नागेश्वर सिंह

जानकारी के अनुसार हेडकांस्टेबल की हत्या का मुख्य आरोपी नागेश्वर सिंह बदमाश प्रवृति का है। स्कूल में पढ़ाई के समय कई बार शिक्षकों से मारपीट कर चुका था। वहीं अन्य आरोपी नागेश्वर के दोस्त हैं।

Tags: #AbdulGani#RajsamandHeadConstable#RajsamandHeadConstableMurderCase

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .