AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मारपीट, छीना-झपटी करने वाले उचक्के सक्रिय: शराब सेल्समैन से छीना 22750 रूपए से भरा बैग

पिछले 15 दिनों में सेवाश्रम पुलिया के नीचे और नाई थाना क्षेत्र में भी हो चुकी हैं ऐसी ही वारदातें

arln-admin by arln-admin
July 9, 2019
Reading Time: 1 min read
bikers loot


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। शहर में इन दिनों राहगीर, बाइक-स्कूटी सवार को रोककर उनसे मारपीट कर छीना-झपटी करने का गिरोह सक्रिय है। परसों रात को हिरणमगरी के सेवाश्रम पुलिया के नीचे युवक के साथ हुई मारपीट-लूट की वारदात से पहले अंबामाता थाना क्षेत्र में भी ऐसी ही वारदात हुई थी।

बड़ी रोड निवासी सुरेन्द्र पाल सिंह ने अंबामाता थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि वह चेतक सर्किल पर शराब की दुकान में सेल्समैन है। 5 जुलाई की रात 11.30 बजे वह काले बैग में 22750 रूपए लेकर दुकान से घर की ओर जा रहा था। बड़ी रोड चौराहे पर पहुंचा ही था कि दो बाइक पर चार बदमाश आए। बदमाशों ने सुरेन्द्र पाल को रोका, मारपीट की और उससे काले रंग का बैग जिसमें 22750 रूपए, घर-दुकान की चाबियां रखी थीं और मोबाइल छीन छीन ले गए। सुरेन्द्र पाल सिंह ने एफआईआर में नरेश डांगी उर्फ बंटी और उसके साथियों पर इस लूट का संदेह जाहिर किया है और बताया है कि दो दिन बैग की पड़ताल करने पर पता चला कि यह वारदात नरेश और उसके साथी कर सकते हैं, वे पहले भी ऐसी वारदातें कर चुके हैं।

सेवाश्रम, अंबामाता से पहले नाई में भी हुई थी ऐसी वारदात

गौरतलब है कि अंबामाता के बड़ी रोड, सेवाश्रम पुलिया के नीचे हुईं मारपीट छीना-झपटी की वारदातों से पहले नाई थाना क्षेत्र में भी गत दिनों ऐसी ही वारदात हुई थी। इसमें भी बाइक सवार बदमाषों ने महिला समितियों का कलेक्शन लेकर देहलीगेट लौट रहे युवक को बाइक से गिरा दिया था और रूपयों से भरा बैग लूट कर ले गए थे।

Tags: #WineShopSalesmanlootudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .