उदयपुर,(ARLive news)। हिरणमगरी थाना क्षेत्र के सेवाश्रम पुलिया के नीचे बीती रात राह चलते एक युवक के साथ तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। भोपामगरी निवासी युवक ने थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।युवक ने बताया कि वह सेवाश्रम पुलिया के नीचे से गुजर रहा था। तभी बाइक पर तीन युवक आए और चाकू दिखाकर रूपए मांगे। आरोपियों ने मेरे पास रखे 45 हजार रूपए, मोबाइल और पर्स लूट लिए और फरार हो गए।
हालां कि पुलिस 45 हजार रूपए की लूट के दावे की भी पड़ताल कर रही है। पुलिस यह तो मान रही है कि युवक के साथ मारपीट हुई है, लेकिन 45 हजार की लूट के दावे की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा पीड़ित युवक भी नषे में था और रात को वह राह चलते इतनी बड़ी राषि लेकर क्यों घूम रहा था, ये तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है


