उदयपुर,(ARLive news)। राज्य सरकार ने शुक्रवार को 38 आईपीएस अधिकारियों के तबादला सूची जारी की। उदयपुर में आईपीएस बिनीता ठाकुर को आईजी, राजेन्द्र प्रसाद गोयल को सीआईडी एसएसबी एसपी और हिंगलाज दान को एसीबी डीआईजी लगाया गया है। वहीं आईजी प्रफुल्ल कुमार का जोधपुर कमिश्नर पद पर तबादला हुआ है।
खासबात है कि आईपीएस बिनीता ठाकुर उदयपुर की पहली महिला आईजी होंगी। इससे पहले उदयपुर में कभी भी महिला आईपीएस आईजी या एसपी भी नहीं रही हैं। बिनीता ठाकुर 1996 बैच की आईपीएस हैं और इससे पहले री-ऑर्गेनाइजेशन, पुलिस मुख्यालय में आईजी थी।


