AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

खुशियों की बारिश में इठलाएगा बचपन

एआर लाइव न्यूज के "रेन ऑफ हैपीनेस" अभियान के तहत निराश्रित और वंचित बच्चे जाएंगे मार्वल वाटर पार्क

arln-admin by arln-admin
July 2, 2019
Reading Time: 1 min read
AR Live News Rain Of Happiness


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। एआर लाइव न्यूज समाज के वंचित, निराश्रित बच्चों के लिए ला रहा है “रेन ऑफ हैपीनेस” मतलब खुशियों की बारिश। प्रो. विजय श्रीमाली फाउंडेशन के सहयोग से इस रविवार रेन ऑफ हैपीनेस अभियान के तहत वंचित और निराश्रित गृह के 100 बच्चों को मार्वल वाटर पार्क ले जाया जाएगा।

मार्वल वाटर पार्क में कई अठखेलियां करने के साथ ही बच्चों को शहर के पांच सितारा होटल रेडीसन के लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाने का भी मौका मिलेगा और कई आकर्षक गिफ्ट बच्चों की खुशियों को दो गुना कर देंगे।

पानी में खेलेंगे, मस्ती में झूमेंगे में बच्चे

7 जुलाई सुबह 11 बजे से बच्चों के इस रेन ऑफ हेपीनेस के सफर की शुरूआत होगी। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की टीम आसरा विकास संस्थान, जीवन ज्योति निराश्रित बाल गृह सुखेर, मीरा निराश्रित बालिका गृह सूरजपोल, निराश्रित बालिका गृह देवाली से 100 निराश्रित व वंचित बच्चों को रिसीव करेंगी और मार्वल वाटर पार्क लेकर पहुंचेंगी। वहां बच्चों का गिफ्ट के साथ स्वागत किया जाएगा। रोटरी उदय क्लब बच्चों को आकर्षक गिफ्ट भेंट करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी कैलाश चन्द्र विश्नोई और अतिथिगण बच्चों को खूब पढ़ने और अपने दम पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे। बच्चे होटल के लजीज व्यंजनों का लुत्फ लेंगे और म्यूजिक पर खूब मस्ती करेंगे।

मार्वल वाटर पार्क में बच्चों की विभिन्न वाटर राइड, वाटर फॉल सहित पानी के कई झूले बच्चों को रोमांचित करेंगे। इस दौरान बच्चों के इस सफर को और बेहतरीन बनाने के लिए एआरएल फैशन एंड ईवेंट्स की ओर से बच्चों को ढेर सारी फन एक्टिविटीज भी करवाई जाएंगी। इस कार्यक्रम का प्रबंधन एआरएल फैशन एंड ईवेंट्स कंपनी कंपनी द्वारा किया जा रहा है। 

एआर लाइव न्यूज के “रेन ऑफ हैपीनेस” अभियान में प्रो. विजय श्रीमाली फाउंडेशन, रेडीसन उदयपुर लेकसिटी मॉल, रोटरी उदय क्लब, पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, मार्वल वाटर पार्क मुख्य सहयोगी हैं। सीपी जिलानी क्लासिक प्रिंटर्स, रोसावा पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर, पीस फिटनेस क्लब ग्रुप ऑफ जिम, रिषभ जैन डिजी स्टूडियो सहयोगी है। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति और गोवर्धन विलास थाना पुलिस का विशेष सहयोग है। उदयपुर न्यूज इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रार्थना एसोसिएट्स सोशल मीडिया पार्टनर हैं। 

Tags: #RainOfHappinessarlivenewsudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .