नई दिल्ली,(ARLive news)। देश में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने रांची के प्रभात तारा ग्राउंड में 40 हजार लोगों के साथ योग आसन किए। देश के विभिन्न शहरों में योग डे के समारोह हुए और सुबह-सुबह हजारों की संख्या में लोगों ने इकट्ठे होकर योग किया।
इस बीच जालंधर के वाजरा कॉर्प की 2-आर्मी डॉग यूनिट के योग करते हुए की तस्वीरें काफी चर्चा का विषय बनी। 2-आर्मी डॉग यूनिट ने भी आज सुबह योगासन कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। डॉग यूनिट के डॉग्स ने अपने-अपने ट्रेनर्स के साथ विभिन्न योग-आसन किए। आर्मी की सभी यूनिट्स में योग दिवस मनाया गया, कुछ यूनिट्स ऐसी भी रहीं, जहां उनके जवानों ने माइनस डिग्री टेम्प्रेचर में भी योगासन किए योग के प्रति अपनी भावना व्यक्त की।डिफेंस स्पोकपर्सन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर कई फोटो साझा की हैं।








