उदयपुर,(ARLive news)। हाउसिंग बोर्ड का सेक्टर 14 स्थित सबसे बड़ा गोवर्धन अपार्टमेंट के चुनाव हुए, इसमें गोवर्धन अपार्टमेंट विकास समिति के कोषाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से मोहन सोनी को निर्वाचित किया गया।
समिति के अध्यक्ष मनोज सेंगर, उपाध्यक्ष हीरालाल पालीवाल, सहसचिव राजेश यादव, महिपाल सिंह, दिनेश तिवारी, ताराचंद गोठवाल आदि ने मोहन सोनी का समिति में स्वागत किया। सुरेश लसोड़ समिति के संरक्षक बने हैं। मोहन सोनी ने बताया कि यह अपार्टमेंट उदयपुर का सबसे बड़ा अपार्टमेंट है। इसमें 144 फ्लैट हैं। सोनी कलक्टर कार्यालय में चुनाव शाखा के प्रभारी है।


