धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर्स ने निभाया फर्ज, हॉस्पिटल का फायर फाइटिंग सिस्टम दिखा कमजोर।
उदयपुर,(ARLive news)। संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमबी हॉस्पिटल के कैंसर वार्ड में मंगलवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी। देखते ही देखते आग वार्ड से रिकॉर्ड रूम, एक्सरे रूम सहित अन्य कमरों में फैल गयी। कैंसर वार्ड सहित अन्य वार्ड में धुंआ ही धुंआ फैल गया। बैड पर असहाय मरीजों के परिजन खुद को और अपनों को बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे, तब धरती पर भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर्स ने अपना फर्ज निभाया और जान पर खेलते हुए रेजीडेंट डॉक्टर्स की टीम ने आग और धुएं से घिरे मरीजों को बाहर निकाला। इस दौरान रेजीडेंट डॉक्टर सीपी मुद्दगल का हाथ भी झुलस गया।
मौके पर पहुंची कलेक्टर आनंदी ने बताया कि सभी मरीजों को सुरक्षित कैंसर सहित अन्य वार्ड से निकालकर अन्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। हॉस्पिटल की टीम का रेस्पॉन्स टाइम अच्छा रहा, तभी किसी भी मरीज की जनहानि नहीं हुई। सभी सुरक्षित हैं और स्टेबल कंडीशन में हैं। आग लगने और आग बढ़ने के कारणों और कहीं खामियां रही हैं तो उन सभी की जांच करवाई जाएगी।
कैंसर वार्ड के 15 गंभीर मरीजों और मेडिसिन वार्ड के सभी मरीजों का किया षिफ्ट
भीलवाड़ा के रमेश ने बताया कि उनकी पत्नी यहां भर्ती हैं, हॉस्पिटल में जिस समय आग लगी उस समय हजारों की संख्या में लोग अंदर मौजूद थे। सुबह 11 बजे ओपीडी का समय था, इसलिए भीड़ ज्यादा थी। जैसे-जैसे हॉस्पिटल में धुंआ दिखा इधर-उधर भगदड़ मच गयी। हॉस्पिटल में डॉक्टर्स और सिक्योरिटी गार्ड की टीम ने सभी को बाहर निकाला।
ये हैं वे हीरों जिन्होंने धरती पर भगवान होने का निभाया धर्म

मरीज-परिजन बचने के लिए कूदने वाले थे कि पहुंच कर बचा लिया
बॉर्डर होम गार्ड जय सिंह ने कैंसर वार्ड के मरीजों को छत के रास्ते से निकाला। हॉस्पिटल के कैंसर वार्ड से धुआं निकलता देख उन्होंने एक पल की भी देर नहीं की और मेडिसिन वार्ड छह के सामने बने गेट को तोड़कर वहां से छत पर पहुंचे और छत के रास्ते होते हुए कैंसर वार्ड की पास वाली छत पर पहुंचे। कैंसर के मेल वार्ड में भर्ती मरीज और परिजन आग व धुएं से बचने के लिए छत से कूदने वाले थे, तभी जय सिंह एक हाथ से दीवार पर लटक गया और दूसरे हाथ से मरीजों को पकड़कर उपर खींचकर छत पर लाए और करीब चार से पांच मरीजों को वहां से सुरक्षित निकाला।
गंभीर मरीजों को वार्ड से निकालकर अन्य वार्ड में शिफ्ट करते हुए
दीवार से लटककर ऐसे मरीजों को निकला
देखे घटनाक्रम का वीडियो




