श्रीनगर,(ARLive news)। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर आत्मघाती हमला किया है। इस हमले में सीआरपीएफ 3 जवान शहीद हुए हैं। इस हमले में एक महिला समेत एसएचओ समेत सीआरपीएफ के चार जवान घायल भी हुए हैं। आतंकवादी अनंतनाग बस स्टैंड में फायरिंग कर रहे हैं। सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है, अन्य आतंकियों की तलाश अभी जारी है। सुरक्षाबल आतंकवादियों पर जवाबी गोलाबारी कर रहे हैं।


