अहमदाबाद(ARLive news)। गुजरात के अहमदाबाद में सोमवार सुबह भाजपा विधायक की ऐसी शर्मनाक करतूत सामने आयी, जिसने सभी को शर्मसार कर दिया। अहमदाबाद के नरोड़ा विधासभा सीट के विधायक बलराम थवानी ने सरेआम बीच सड़क पर एक महिला के साथ लात-घूसों से मारपीट की। महिला का कसूर सिर्फ इतना था, कि काफी दिनों से कॉलोनी में पानी की किल्लत होने और संबंधित विभागों में सुनवाई नहीं होने पर वह शिकायत लेकर विधायक के यहां पहुंची थी।
पीड़िता नीतू ने बताया कि वह विधायक बलराम थवानी के वार्ड में ही रहती है। घर पर काफी दिनों से पानी की सप्लाई नहीं होने से पानी की किल्लत हो रही थी। गत दिनों वह पहले विधायक के छोटे भाई कोर्पोरेटर किशोर थवानी के यहां गयी और पानी की किल्लत की शिकायत की। लेकिन जब वहां कोई सुनवाई नहीं हुई तो विधायक बलराम थवानी के दफ्तर मदद की उम्मीद लेकर पहुंची। लेकिन मदद के बजाए भाजपा विधायक बलराम थवानी और उनके छोटे भाई किशोर थवानी महिला को खींचते-घसीटते हुए सड़क पर लेकर आए और सरेआम बीच सड़क पर महिला को लात-घूसे मारे और मारपीट की। महिला चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन विधायक के रौब के चलते कोई भी महिला को बचाने आगे नहीं आया।
पुलिस जानकारी नहीं होना कहकर विधायक पर कार्यवाही करने से बचती रही

गलती शायद भोली आम जनता की भी है, उसने सिर्फ एक चेहरा देखकर इस विधायक जैसे कई चेहरे चुने हैं। अब जब चुना जनता ने है तो इसका खामियाजा भी जनता को ही भुगतना पड़ेगा…….!


