AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

चुनाव रुझानों से शेयर बाजार झूमे, सेंसेक्स 40 हजार और निफ्टी 12 हजार के पार

arln-admin by arln-admin
May 23, 2019
Reading Time: 1 min read
share market


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई,(ARLive news)। लोकसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में केन्द्र में मोदी सरकार के फिर से सत्तारूढ़ होने के संकेतों से शेयर बाजारों ने गुरुवार को लंबी छलांग लगाई। सेंसेक्स 40 हजार एनएसई 12 हजार के पार निकल गए। कारोबार की शुरुआत से मजबूत खुला सेंसेक्स फिलहाल 891.16 अंक की जोरदार तेजी के साथ 40001.37 अंक पर कारोबार कर रहा है। एनएससी 267.60 अंक की तेजी के साथ 12005.50 अंक पर है। लोकसभा चुनावों में 542 सीटों के शुरुआती रुझानों में भाजपा 291 और कांग्रेस 51 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा के सहयोगी दल शिवसेना जनता दल यूनाइटेड और लोक जनशक्ति पार्टी भी अच्छी बढ़त बनाए हुए है।

एनडीए के पक्ष में रुझानों का असर छोटी और मझोली कंपनियों के शेयरों पर

भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के पक्ष में आ रहे रुझानों का असर छोटी और मझोली कंपनियों के शेयरों में भी दिख रहा है। यही कारण है कि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी दिखाई दे रही है। सुबह 9.28 बजे सेंसेक्स में मिडकैप शेयर 218 अंकों की तेजी के साथ 14,889 अंकों पर और स्मॉलकैप शेयर 233 अंकों की तेजी के साथ 14,602 अंकों पर कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी-50 में मिडकैप 1.87 फीसदी की तेजी के साथ 4,883 अंकों पर और स्मॉलकैप 1.99 फीसदी की तेजी के साथ 3,146 अंकों पर कारोबार कर रहे हैं।

ग्लोबल संकेतों की बात करें तो एशियाई बाजारों की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। लेकिन SGX निफ्टी में 0.25 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। उधर टेक शेयरों पर दबाव के चलते कल अमेरिकी बाजार कमजोर बंद हुए थे।अमेरिकी बाजारों की चाल पर नजर डालें तो मंगलवार के कारोबारी सत्र में डाओ जोंस 100.72 अंक यानि 0.39 फीसदी की कमजोरी के साथ 25,776.61 के स्तर पर बंद हुआ है। नैस्डैक 34.88 अंक यानि 0.45 फीसदी की कमजोरी के साथ 7,750.84 के स्तर पर बंद हुआ है। एसएंडपी 500 इंडेक्स 8.09 अंक यानि 0.28 फीसदी की कमजोरी के साथ 2,856.27 के स्तर पर बंद हुआ है।

Tags: #ShareMarket

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .