AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

लुटेरों के बुलंद हौंसलों के सामने बेबस पुलिस : 5 दिन में महिला को दूसरी बार लूटा

क्षेत्र में 15 मई की रात हुई वृद्ध की हत्या-लूट के बदमाशों तक भी नहीं पहुंची पायी पुलिस

arln-admin by arln-admin
May 17, 2019
Reading Time: 1 min read
ताज़ा ख़बर


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। जिले में बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद है, कि वे अब खुलेआम पुलिस व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं, आमजन दहशत में हैं और बेबस पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। लुटेरे महिलाओं को लूट रहे हैं और धमकियां तक दे रहे हैं कि पहली बार में लुट जाती तो दोबारा नहीं आना पड़ता। इस हालातों से जिले के सलूंबर और उसके आस-पास के क्षेत्र में भय का माहौल हो गया है।

सलूंबर थाना क्षेत्र के डाल गांव निवासी चंदा कुंवर को बदमाशों ने पांच दिन में दो बार लूटा। पांच दिन पहले इन बदमाशों ने चंदा को गांव के सूनसान क्षेत्र में घेर कर पकड़ा था और उसके सोने की चेन लूट ली थी। तब चंदा हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाकर बदमाशों के चंगुल से बच निकली थी। इस वारदात पर कोई पुलिस कार्यवाही नहीं हुई तो बदमाशों के हौंसले और बुलंद हो गए। बदमाशों ने चार दिन बाद चंदा को फिर निशाना बनाया। चंदा सुबह गोबर डालने जा रही थी, तभी रास्ते में तीन बदमाशों ने उसे पकड़ लिया, चंदा के कान की सोने की झुमकियां, नाक की लौंग, चांदी की पायजेब और बिछिया सहित सारे जेवर लूट लिए। बदमाश वहां से जाते-जाते यह तक कह गए कि चार दिन पहले आना-कानी नहीं करती और जेवर देने के लिए मान जाती तो दोबारा लूटना नहीं पड़ता।

इस घटना के बाद चंदा कुंवर ही नहीं, क्षेत्र की सभी महिलाएं और बच्चियां दहशत में हैं। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस का खौफ बदमाशों में बिलकुल नहीं हैं, वे खुलेआम चुनौती देकर वारदाते कर रहे हैं। पांच दिनों में क्षेत्र की यह लूट की तीसरी वारदात है। सलूंबर नगर में तो बदमाशों ने वृद्ध के घर में घुसकर उसकी हत्या की थी और घर का सामान लूट कर ले गए थे।

Tags: #breakingnews#salumber#udaipurnewslootudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .