उदयपुर,(ARLive news)। देश के कई बडे मंचों और यू-टयूब पर अपने चैनल के माध्यम से करोडों लोगो को मोटीवेट कर चूके राहुल कपूर जैन 19 मई को लेकसिटी मे होंगे। कई मोटीवेशनल पुस्तको के लेखक राहुल कपूर इस रविवार शाम को शहर के शौर्यगढ़ मे जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाईजेशन, जीतो उदयपुर चैप्टर की ओर से आयोजित ‘‘चरण स्पर्श’’ मोटीवेशनल कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और जैन समाज के लोगो को संस्कारो का पाठ पढायेंगे।
राहुल कपूर अपने यू-ट्यूब चैनल पर खासे चर्चित है। लाखो लोग उनके फोलोवर्स है, और राहुल की मोटीवेशनल स्पीच अपने आप मे व्यवसाय और पारिवारिक रिश्तो को मजबूत बनाने मे एक यादगर सफर जैसा अनुभव कराती है।
जीतो उदयपुर चैप्टर के चेयरमैन शांतिलाल मेहता ने बताया कि आजकल लोग पारिवारिक संबंधों की नैतिकता को भूलते जा रहे हैं। ऐसे मे जीतो उदयपुर चैप्टर सशक्त परिवार बनाने का छोटा सा प्रयास कर रहा है। इसी कडी मे उदयपुर के जैन समाज को माता पिता के संस्कारों की जीवन सरिता को वंदन करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
इस कार्यक्रम मे भाग लेने का इच्छुक है वह 9829041435 और 9928011327 पर सम्पर्क कर पास प्राप्त कर सकता है।

