नई दिल्ली,(ARLive news)। सर्वोच्च न्यायालय ने वाराणसी से खड़े सपा उम्मीदवार और बीएसएफ से बर्खास्त तेज बहादुर यादव की उस याचिका को खारिज कर दी जिसमें उन्हें चुनाव आयोग द्वारा आयोग्य करार दिए जाने की चुनौती दी गयी थी।
हम बता दें कि तेजबहादुर यादव लोकसभा चुनाव के लिए वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनौती पेश की थी। जिनकी उम्मीदवारी और नामांकन को लेकर चुनाव आयोग ने सवाल उठाए थे और उनसे जवाब देने के लिए कहा था। लेकिन सही जवाब देने में नाकाम रहे तेज बहादुर के नामांकन को चुनाव आयोग ने रद्द कर दी थी।
जिसको लेकर तेज बहादुर ने सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी थी जिसे आज सर्वोच्च न्यायालय ने खारिज कर दी।


