समाज के आक्रोशित लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन।
उदयपुर,(ARLive news)। शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र के सवीना रेलवे फाटक के पास मंगलवार सुबह फिल्मी स्टाइल में आए युवकों ने उस कार को रोका जिसमें नवदंपत्ति दुल्हा-दुल्हन जा रहे थे। युवकों ने दुल्हे के साथ मारपीट की और दुल्हन को फिल्मी स्टाइल में जबरन उठा कर ले गए। घटना के बाद आक्रोशित समाज के लोगों ने मौके पर और थाने पर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों ने एक युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी है।
राजस्थान में दुल्हन के अपहरण का सीकर के बाद यह दूसरा मामला है। सीकर में हुई घटना के बाद चुनाव के चलते मामला काफी गरमा गया था। हालां कि वहां पुलिस को युवती तक पहुंचने में तीन दिन लग गए थे। हालां कि उदयपुर में घटित हुए इस मामले में असली कहानी क्या निकलेगी, यह दुल्हन के मिल जाने के बाद ही पता चलोगा। कहानी में ट्विस्ट आता है या कहानी का पटाक्षेप हो जाता है। जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस वारदात के चंद घंटों बाद ही नामजद आरोपी युवक तक पहुंच गयी है, हालां कि अधिकृत रूप् से मामलो का खुलासा नहीं किया है।

परिजनों ने एक युवक के खिलाफ दी नामजद रिपोर्ट
उदयपुर में दुल्हन के अपहरण के मामले में परिजनों ने एक युवक पर संदेह जाहिर कर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस संदिग्ध युवक के परिजनों को थाने लेकर आ गयी है और उनसे पूछताछ कर रही है। परिजनों ने जो रिपोर्ट दर्ज करवाई है, उसके अनुसार आरोपी युवक दुल्हन और उसके परिवारजन का परिचित ही है।


