AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

71,000 भारतीय हर दिन विदेश यात्रा के लिए भरते हैं उड़ान !

arln-admin by arln-admin
May 7, 2019
Reading Time: 1 min read
इंडियन-न्यूज की ताज़ा ख़बर


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(ARLive news)। देश में लोग परिवहन के स्रोतों में अब हवाई यात्रा को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। हवाई यात्रा अब बस और रेल यात्रा पर भारी पड़ने लगी है। खासकर लंबी दूरी के लिए लोग अब रेल या बस की जगह हवाई यात्रा का विकल्प चुन रहे हैं। देश में तो हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ ही रही है, विदेश जाने वाले यात्रियों की संख्या में भी भारी इजाफा देखने को मिल रहा है।

जानकर आश्चर्य होगा कि 71,000 हजार भारतीय रोजाना विदेश के लिए उड़ान भरते हैं। भारत के सकल घरेलू उत्पाद ( GDP) में यात्रा और पर्यटन की हिस्सेदारी लगभग 10% है, जिसकी तुलना यूरोप के विकसित देशों से की जा सकती है। साल 2015-18 के बीच घरेलू विमान यात्रियों की संख्या में 40 करोड़ का इजाफा दर्ज किया गया। साल 2015 में घरेलू विमान यात्रियों का आंकड़ा 1.4 अरब था, जो 2018 में बढ़कर 1.8 अरब पर पहुंच गया।

जीडीपी में यात्रा और पर्यटन सातवां सबसे बड़ा हिस्सेदार

विदेश जाने वाले भारतीय यात्रियों की संख्या में भी जोरदार वृद्धि दर्ज की गई है। साल 2015-18 के बीच विदेश यात्रा करने वाले भारतीय की संख्या में 60 लाख की वृद्धि दर्ज की गई है। 2015 में दो करोड़ भारतीयों ने विदेश यात्रा की, जबकि 2018 में यह आंकड़ा बढ़कर 2.6 करोड़ हो गया। आलम यह है कि रेल की तुलना में हवाई यात्रा पर खर्च में आठ गुना वृद्धि देखी गई है। 2015-18 की ही अवधि में रेल यात्रा की तुलना में हवाई यात्रा में आठ गुने की वृद्धि दर्ज की गई है। भारतीय विमानन उद्योग दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ने वाले विमानन उद्योग में से एक है।

पिछले चार वर्षों में भारत में 10 नए हवाईअड्डे शुरू हुए हैं। साल 2017-18 के दौरान उड़ान की लागत में 18 फीसदी की कमी आई है। रेल यात्रियों की संख्या में वृद्धि कुछ खास नहीं है और लंबी यात्राओं के लिए लोग अब रेल की जगह हवाईजहाज को तवज्जो देने लगे हैं। यात्राओं के दौरान होने वाला लगभग आधा खर्च शॉपिंग के खाते में जाता है, जबकि महज पांचवां हिस्सा ही मनोरंजन के साधनों पर खर्च होता है।

घरेलू यात्री अपने परिजनों और मित्रों के घर रुककर खाने पर होने वाले खर्च को बचा लेते हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान खाने में होने वाला खर्च सालाना 10% की दर से बढ़ रहा है। साल 2018 में यात्रा (ट्रांसपोर्ट, लॉजिंग और कंजम्प्शन) पर 6.58 लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए। जीडीपी में यात्रा और पर्यटन सातवां सबसे बड़ा हिस्सेदार है और साल 2018 में यह 9.4% रहा।

Tags: #AEROPLANE#GDP#indians#Tourism#travellflight

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .