AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पीएम मोदी के राजीव गांधी को लेकर दिया विवादित बयान : राहुल-प्रियंका का पलटवार

arln-admin by arln-admin
May 6, 2019
Reading Time: 1 min read
Latest National News in Hindi


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(ARLive news)। प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से चुनावी रैलियो में गांधी, बापू,नहेरु और सरकार पटेल के बाद अब 2019 लोकसभा इलेक्शन में राजीव गांधी की एंट्री हुई है। पीएम ने उनको लेकर दिए विवादित बयान को लेकर कांग्रेस एक्शन मोड़ में आ गई है। कांग्रेस ने पीएम मोदी पर पलटवार किया है। राजीव गांधी को लेकर पीएम मोदी के एक बयान के बाद कांग्रेस और बीजेपी के बीच चुनावी मौसम में जुबानी जंग तेज हो गई है।

पीएम मोदी ने राजीव गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह मिस्टर क्लीन की इमेज के साथ आए थे, लेकिन भ्रष्टाचारी नंबर वन के तौर पर जीवनकाल समाप्त हुआ। इसके बाद प्रधानमंत्री माेदी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अपने पिता राजीव गांधी को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर जवाब दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं और मेरे पिता को बीच में खींचने पर भी आप नहीं बच पाओगे। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बेलगाम सनक में एक नेक इंसान की शहादत का निरादर किया है।

पीएम मोदी ने कहा था, आपके (राहुल गांधी) पिताजी को आपके राज दरबारियों ने गाजे-बाजे के साथ मिस्टर क्लीन बना दिया था। लेकिन देखते ही देखते भ्रष्टाचारी नम्बर वन के रूप में उनका जीवनकाल समाप्त हो गया। नामदार यह अहंकार आपको खा जाएगा। यह देश गलतियां माफ करता है, मगर धोखेबाजी को कभी माफ नहीं करता। मोदी के बयान और फिर राहुल गांधी के पलटवार के बाद दोनों पार्टियों में भी जुबानी जंग तीखी हो गई है।

Tags: #narendramodi#PM#rahulgandhi#RajivGandhi

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .