AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

लोकसभा चुनाव “पांचवां चरण” : 7 राज्यों की 51 सीटों, राजस्थान में 12 सीट पर मतदान जारी है

राजस्थान की 12 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 29.66 प्रतिशत मतदान हुआ

arln-admin by arln-admin
May 6, 2019
Reading Time: 1 min read
Delhi News Today in Hindi


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(ARLive news)। लोकसभा चुनाव के देश में पांचवें और राजस्थान के दूसरे चरण के मतदान सोमवार सुबह से जारी है। सुबह 11 बजे तक राज्य की 12 सीटों पर 29.66 प्रतिशत मतदान हो चुका है। वहीं देश के 7 राज्यों की 51 सीटों पर वोटिंग हो रही है। अब तक राजस्थान में सर्वाधिक मतदान गंगानगर संसदीय क्षेत्र में हुआ है। पश्चिम बंगाल में इस चरण में सभी मतदान केंद्रों पर राज्य पुलिस के बजाय केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है। वहीं जम्मू कश्मीर के पुलवामा में बूथ पर ब्लास्ट होने की खबर आयी है।

pollling in 5th phase of loksabha electionराजस्थान में सुबह 11 बजे तक सर्वाधिक मतदान गंगानगर में 32.03 प्रतिशत हुआ है। राजधानी जयपुर में 29.41, जयपुर ग्रामीण में 29.77, बीकानेर में 28.18, चूरू में 29.96, झुंझुनू में 28.54, सीकर में 30.02, अलवर में 30.11, भरतपुर में 29.33, करौली-धौलपुर में 27.73, दौसा में 30.04, नागौर में 30.28 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

राहुल गांधी, स्मृति इरानी का भविष्य होगा ईवीएम में कैद

देश में इस चरण के मतदान के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन प्रमुख सोनिया गांधी, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए नेता एवं अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा का भाग्य इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में लॉक हो जाएगा।

पांचवें चरण में जिन अन्य प्रमुख नेताओं का भाग्य दांव पर लगा है, उनमें जयपुर ग्रामीण से केंद्रीय मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़, पूर्व ओलंपियन कृष्णा पुनिया, केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, अर्जुन राम मेघवाल, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी शामिल हैं।

पांचवे चरण में उत्तर प्रदेश में 14, राजस्थान में 12, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 7-7, बिहार में 5, झारखंड में 4 और जम्मू.कश्मीर में 2 सीटोंं पर मतदान होगा। 5वें चरण की समाप्ति के साथ ही लोकसभा की 425 सीटों के लिए चुनाव पूरा हो जाएगा और शेष 2 चरणों में 118 सीटों के लिए मतदान बाकी रह जाएगा।

Tags: #ElectionPhase5#loksabhaelection#LoksabhaElectionPhase5#rajasthan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .